ओस्लो/नई दिल्ली, 28 मई (ता)। भारतीयों के लिए नॉर्वे शतरंज का दूसरा दिन निराशाजनक रहा। इसमें विश्व चैंपियन डी गुकेश ने आर्मागेडन दौर में वेस्ली सो के सामने घुटने टेक दिए, तो आर प्रज्ञाननंदा को शानदार फॉर्म में चल रहे फ्रांसीसी खिलाड़ी अलीरेजा फिरोजा से हार मिली। फिरोजा ने लगातार दो जीत से छह अंक से टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। गत चौंपियन मैग्नस कार्लसन को फिर जर्मन के विंसेंट कीमर ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन सात बार के चौंपियन ने आखिरकार आर्मागेडन में जीत हासिल कर ली। दूसरे दौर के आर्मागेडन दौर में निराशाजनक नतीजे के बावजूद गुकेश 2.5 अंक से वेस्ली सो के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर बने रहे।
प्रज्ञाननंदा और कार्लसन जैसे दिग्गज इस टूर्नामेंट में 1.5-1.5 अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर हैं। प्रज्ञाननंदा शुरुआत में फिरोजा के खिलाफ जीत की ओर बढ़ते दिख रहे थे, लेकिन टखने की चोट से जूझ रहे फिरोजा ने जबरदस्त हिम्मत और कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने मैच का पासा पलटते हुए भारतीय खिलाड़ी को आश्चर्यजनक रूप से आसानी से हरा दिया। गुकेश मैराथन क्लासिकल मुकाबले में दबाव बनाए हुए थे, लेकिन सो किसी तरह 116 चाल में मैच ड्रॉ कराने में कामयाब रहे। फिर अमरीकी खिलाड़ी ने आर्मागेडन में भारतीय को पछाड़ दिया।
Trending
- मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
- ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
- रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
- प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
- मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
- मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
- 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण

