नई दिल्ली, 28 मई (ता)। आजकल बहुत से लोग एक साथ दो स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं। एक डिवाइस को लोग ऑफिस तो दूसरा को पर्सनल यूज के लिए रख रहे हैं, लेकिन परेशानी उस वक्त बढ़ जाती है जब UPI पेमेंट करने की जरूरत होती है, क्योंकि ज्यादातर UPI एप्स सिर्फ उसी फोन में वर्क करते हैं जिसमें बैंक अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर और सिम डला हुआ है। ऐसे में यूजर्स को हर बार वही डिवाइस साथ रखना पड़ता है जिसमें उनका UPI अकाउंट एक्टिव होता है।
हालांकि कुछ वक्त पहले इस समस्या का सुरक्षित समाधान भी आ गया है। जी हां, अब UPI एप्स के अंदर एक नया UPI Circle फीचर मिलने लगा है जो आपको एक ही बैंक अकाउंट से दूसरे डिवाइस पर भी पेमेंट करने की सुविधा दे रहा है।
कुछ UPI एप्स में ये फीचर आपको कुछ अलग नाम से भी मिल सकता है। उदाहरण के तौर पर PhonePe और Google Pay में इस फीचर को Pocket Money के नाम से ऐड किया गया है।
आसान शब्दों में कहें तो UPI Circle एक ऐसा जबरदस्त फीचर है जिसकी मदद से आप प्राइमरी UPI अकाउंट किसी दूसरे यूजर या दूसरे अकाउंट को पेमेंट करने की सुविधा दे सकते हैं। इसका यूज माता-पिता अपने बच्चों को लिमिटेड एक्सेस देने के लिए भी कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास दो डिवाइस हैं, तो आप अपने दूसरे नंबर या दूसरे अकाउंट को भी इससे कनेक्ट करके पेमेंट कर सकते हैं।
UPI Circle फीचर कैसे सेटअप करें?
UPI Circle या Pocket Money फीचर सेटसेट करना काफी आसान है।
सबसे पहले अपने प्राइमरी फोन में मौजूद UPI एप ओपन करें।
इसके बाद ऐप में जाकर Circle या Pocket Money ऑप्शन सर्च करें।
इधर से अब ‘Invite Dependent’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
अब उस मोबाइल नंबर को सेलेक्ट करें जिसे आप अपने Circle में जोड़ना चाहते हैं।
इसके बाद सामने वाले की UPI ID या QR कोड स्कैन करें।
प्रोसेस पूरी करने के लिए आधार नंबर से वेरीफाई करना पड़ सकता है.
सेटअप के दौरान आपको दो ऑप्शन मिलेंगे।
पहला, हर पेमेंट पर आपकी मंजूरी ली जाए।
दूसरा, एक लिमिट तय कर दी जाए ताकि तय रकम तक दूसरा अकाउंट खुद पेमेंट कर पाएंगे।
इस तरह एक ऑप्शन सेट करने के बाद दूसरा अकाउंट आपके UPI Circle में ऐड हो जाएगा। इसके बाद आप आसानी से दोनों फोन से UPI पेमेंट कर सकेंगे, यानी आपको अब बार-बार प्राइमरी फोन पर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा।
Trending
- शहर की प्रतिष्ठित कॉलोनियों में होने लगे अवैध निर्माण मेडा के अफसर और मेंटीनेंट कंपनियां खामोश क्यों
- मनजीत सिंह कोछड विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की नैय्या पार लगा सकते हैं कैंट क्षेत्र में
- पीएम की माताजी को गाली देने के लिए कॉकरोच आंदोलन के विश्वजीत दीपके मांगे माफी
- जीएसएम फाइल्स के एमडी पर हुए हमले का खुलासा, चेयरमैन निकला मास्टरमाइंड; सात गिरफ्तार
- मेरठ समेत प्रदेश में आज से मिलेगी स्मार्ट आरसी
- मंजूर अहमद बनाते हैं कांवड़ियों के लिए भगवान शिव की मूर्तियां
- पीएम मोदी ने भोगापुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दी 17900 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात
- संत रविदास की जन्मस्थली से मिट्टी लेकर निकाली कलशयात्रा

