नई दिल्ली, 28 मई (ता)। टाटा की सबसे सस्ती कार लांच हो गई। इसे पेट्रोल, सीएनजी और ईवी वर्जन में एक साथ लांच किया गया है। टाटा टिएगो-2026 की सीधी टक्कर मारुति सुजुकी वैगनआर, सेलेरियो और हुंडई आई-10 से है। कीमत की बात करें इसकी शुरूआती कीमत 4.69 लाख रुपए से शुरू होती है।। पेट्रोल के टॉप वैरिएंट की कीमत 7.29 लाख एक्स शोरूम है। टाटा टियागो सीएनजी की कीमत 5.79 लाख रुपए एक्स शोरूम से शुरू होती हैं और 7.99 लाख तक जाती है। टाटा टियागो ईवी की कीमत 6.99 लाख से शुरू होती है।
बैटरी एज सर्विस के तहत टाटा टियागो ईवी की कीमत 4.69 लाख से शुरू होती है। कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड में मिलेंगे। इसके अलावा कार को सेफ बनाने के लिए हाई स्ट्रेंथ मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। यह कार खराब रास्तों पर भी आराम से चलेगी। कार में कई सारे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइवर को ज्यादा बेहतर कॉन्फिडेंस मिल सके। नई टियागो ईवी की बैटरी पर कंपनी लाइफटाइम वारंटी दे रही है। इसके अलावा कार को सिर्फ 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। टियागो में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 86 एचपी की पावर और जनरेट करता है। सीएनजी अवतार में ये कार 75.5 एचपी की पावर प्रदान करता है। कार थ्री सिलेंडर मैन्युअल गियर बॉक्स के साथ आती है।
Trending
- मेरठ : ठेकेदार के ठाठ-बाट देखकर सगे फूफा ने मांगी 50 लाख की रंगदारी, दी ‘मय्यत सजाने’ की धमकी
- राम मंदिर में आए चढ़ावे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर की जाए जांच, आने वाले दान का उपयोग देश के विकास और जनहित में हो उपयोग
- युवाओं के विकास में चौहमुखी विकास और ज्ञान व जानकारी उपलब्ध करा रहे सोशल मीडिया से बच्चों को बचाने की नहीं सही जानकारी देने की आवश्यकता है
- तनिष्क शोरूम कांड का खुलासा, बाप- बेटे और गर्लफ्रेंड ने की थी 4 करोड़ की लूट
- अंगदवीर हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शादीशुदा गर्लफ्रेंड के बच्चे को किडनैप कर नहर में फेंका
- एमआरपी से 20 रुपए अधिक वसूला सिगरेट का दाम; अलीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने ठोंका 10 लाख का जुर्माना
- मोहर्रम मातम का अवसर, सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन का नहीं: योगी
- सीसीएसयू ने छात्र को रिजल्ट में दिए छह नंबर, कॉपी में निकले 60

