Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोठी कुठले को हाथ मत लगाईयो बाकी सब तेरा है प्रधानजी पर यह कहावत?
    • सर्वमान्य हो गई है गौ को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग, आखिर अब सरकार क्यों फैसला नहीं लेती
    • दो फोन में चलेगा एक यूपीआई अकाउंट, सेटअप करना भी आसान
    • पेट्रोल डीजल सीएनजी की महंगाई तो नजर आ रही है! शराब, फिल्म का टिकट, होटल में खाना और दोगुने रेट पर बिक रही सब्जी किसी को क्यों दिखाई नहीं दे रही
    • टाटा की सबसे सस्ती कार 5 लाख से कम में आ गई
    • मनोज बाजपेयी का सपना हुआ पूरा
    • खेत में काम करते समय सिर में मारी गोली, छोटे भाई को मारकर जंगल में दफनाई डेडबॉडी
    • पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर ईडी की रेड के बाद बवाल, समर्थकों ने तोड़ी गाडिय़ां
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»खेत में काम करते समय सिर में मारी गोली, छोटे भाई को मारकर जंगल में दफनाई डेडबॉडी
    देश

    खेत में काम करते समय सिर में मारी गोली, छोटे भाई को मारकर जंगल में दफनाई डेडबॉडी

    adminBy adminMay 28, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 28 मई (प्र)। मेरठ में बड़े भाई ने 30 साल के छोटे भाई की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। फिर बाइक से 1 किलोमीटर दूर जंगल में डेडबॉडी ले गया। जहां उसने पांच फीट गहरा गड्‌ढा खोदकर शव को दफना दिया। 23 दिन बाद मौसी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

    आरोपी ने पुलिस को बताया कि मैं भाई की जमीन हड़पना चाहता था। इसलिए 5 मई को खेत में मैंने उसके सिर में गोली मार दी। फिर गड्‌ढा खोदकर उसे दफना दिया। पुलिस ने गड्ढा खोद कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    घटना बहसूमा थाना क्षेत्र की है। गांव महमूदपुर सिखेड़ा के रहने वाले बाबूराम के पास 60 बीघा जमीन है। उनके 3 बेटे कपिल, अंकुर और अंकित थे। कपिल और अंकुर गांव में ही रहकर खेती किसानी करते हैं। जबकि अंकित सेना में जवान है।
    5 मई को अंकुर अचानक लापता हो गया। परिवार और रिश्तेदार लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। गुरुवार को अंकुर की मौसी जगबीरी बहसूमा थाने पहुंची। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि मुझे शक है कि कपिल ने अपने सबसे छोटे भाई अंकुर को मार डाला है। सभी लोग उसे खोजने में लगे हुए हैं, लेकिन कपिल का व्यवहार बदला हुआ है। वह उसे खोजने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और आरोपी कपिल को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

    पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि मेरा भाई अंकुर 5 मई को खेत में काम कर रहा था। तभी मैंने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। फिर खेत में ही गड्ढा खोदकर उसकी बॉडी को दबा दिया। उसने बताया कि मेरी शादी मवी गांव की रहने वाली पिंकी से हुई थी। शादी से मेरे दो बेटे और एक बेटी है। मेरी साली रेखा की शादी मेरे छोटे भाई अंकुर के साथ हुई थी। करीब 5 साल पहले अंकुर की पत्नी रेखा ने सुसाइड कर लिया था।
    अंकुर की दो बेटियां हैं। जिनकी उम्र करीब पांच और सात साल है। दोनों मेरी मौसी के पास रहती हैं। अंकुर के कोई बेटा नहीं था।
    हम तीन भाइयों के बीच 60 बीघा जमीन है। मुझे डर था कि मेरी जमीन अंकुर की बेटियों के नाम हो जाएगी। मगर वह जमीन मैं हासिल करना चाहता था। इसलिए मैंने अपने भाई को मारने का प्लान बनाया।

    brother-murder meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    कोठी कुठले को हाथ मत लगाईयो बाकी सब तेरा है प्रधानजी पर यह कहावत?

    May 28, 2026

    सर्वमान्य हो गई है गौ को राष्ट्रीय पशु का दर्जा देने की मांग, आखिर अब सरकार क्यों फैसला नहीं लेती

    May 28, 2026

    दो फोन में चलेगा एक यूपीआई अकाउंट, सेटअप करना भी आसान

    May 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.