मेरठ, 13 जून (प्र)। नौचंदी थाना क्षेत्र में गत दिवस चंदा और मदद मांग रही सीरिया की एक महिला फनादी (33) को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम महिला से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति बीमार हैं। वह उनका इलाज कराने मेडिकल वीजा पर भारत आई है।नौचंदी थाना क्षेत्र में सीरिया की फनादी हाथ में अंग्रेजी में लिखा बोर्ड लेकर चंदा और मदद मांग रही थी। उसने लिखा था कि वह सीरिया की रहने वाली है। उसे पति के उपचार के लिए रुपये की जरूरत है। महिला…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
ग्रेटर नोएडा 13 जून। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से असम के गुवाहाटी के लिए रियलमी, ओप्पो और वनप्लस जैसी नामी कंपनियों के कीमती स्मार्टफोन लेकर चले एक कंटेनर से करीब 12 करोड़ रुपये के मोबाइल हैंडसेट गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर तस्कर विशाल कंटेनर (संख्या- KA 02 AJ 1157) को बिहार के अररिया नगर थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने तुरंत एक विशेष जांच दल…
मेरठ, 13 जून (प्र)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से टिकट पाना आसान नहीं है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया में एक बदलाव किया है। चुनावी मैदान में केतली चुनाव चिह्न लेकर उतरने के इच्छुक दावेदारों को अब साक्षात्कार से गुजरना होगा।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चितौड़ की ओर से जारी सूचना के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 13 जून से 18 जून तक लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 13 से 16 जून तक विधानसभा प्रत्याशियों का व्यक्तिगत तौर पर इंटरव्यू लेंगे। उम्मीदवारों को न केवल इंटरव्यू देना…
मेरठ 13 जून (प्र)। मोहर्रम को लेकर मेरठ सहित रेंज में पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर है। मेरठ के साथ-साथ चार जिलों में 395 जुलूस, 560 ताजिये और 241 मजलिसों को देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी होगी, जबकि 4500 से अधिक पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। डीआईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में नई परंपरा लागू नहीं होने दी जाएगी और ताजिये केवल निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाएंगे। बता दे कि मोहर्रम 17 जून से शुरू होकर 26 जून को ताजिया और मुख्य…
मेरठ, 13 जून (प्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गत दिवस मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विशेष आयोजन हुआ। शास्त्रीनगर के ए-ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल समेत कई गणमान्य शामिल हुए। सभी ने रुद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर एक नई पहचान बनाई है। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार…
लखनऊ, 13 जून (ता)। उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के लंदन दौरे को लेकर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में उन्होंने कहा कि यदि घूमने जाना ही था तो काशी, अयोध्या, मथुरा, नैमिषारण्य या मां विंध्यवासिनी धाम जैसे धार्मिक स्थलों पर जाते, जिससे स्थानीय व्यापारियों और पर्यटन को भी लाभ मिलता।ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा से फूल, मिठाई और पूजा सामग्री बेचने वाले छोटे व्यापारियों को फायदा होता। इसके…
मेरठ 13 जून (प्र)। ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया में आधार कार्ड जहां पहचान का सबसे मजबूत माध्यम बनकर सामने आया है, वहीं इसी प्रक्रिया ने वर्षों पुराने रिकॉर्ड की परतें भी खोलनी शुरू कर दी हैं। मेरठ संभागीय परिवहन विभाग की जांच में अब तक दो ऐसे ड्राइविंग लाइसेंस सामने आए हैं, जिनमें दस्तावेजों और पहचान संबंधी गंभीर विसंगतियां मिली हैं। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर ऐसे और मामले भी सामने आ सकते हैं। दरअसल, 15 से 20 साल पहले बड़ी संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस राशन कार्ड और अन्य सामान्य दस्तावेजों के आधार पर…
मेरठ, 13 जून (प्र)। मवाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवक द्वारा इंस्टाग्राम लाइव के दौरान आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक, मवाना के तिहाई स्थित प्रीतनगर निवासी सुबोध रस्तोगी जो मेडिकल स्टोर के मालिक हैं। उनका इकलौता बेटा देवांश एक निजी विश्वविद्यालय से बीकॉम तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। कहा गया कि गत शाम वह घर…
मेरठ 13 जून (प्र)। अब 50 से कम बेड वाले प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान योजना में मरीजों का इलाज नहीं कर सकेंगे। नए शासनादेश के तहत अब 50 से कम बेड वाले प्राइवेट अस्पतालों को आयुष्मान योजना की मान्यता नहीं दी जाएगी। 50 से अधिक बेड के प्राइवेट अस्पतालों को भी अब एनएबीएच का सर्टिफिकेट लेना होगा। नए शासनादेशों ने प्राइवेट अस्पतालों के संचालकों के होश उड़ा दिए हैं। 50 से कम बेड वाले कई प्राइवेट अस्पतालों की आयुष्मान की मान्यता लटक गई है। अब 50 से कम बेड वाले अस्पतालों के संचालक आयुष्मान योजना की मान्यता के लिए मुख्य…
मेरठ, 13 जून (प्र)। जागृति विहार रिंग रोड एक्सटेंशन स्थित वाटर प्लांट के पास उस समय लोगों में हलचल बढ़ गई, जब शहतूत के एक पेड़ पर करीब सात फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम और रेस्क्यू विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे तक चले अभियान के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।कहा गया कि कुछ युवक पेड़ से भांग उतारने पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर पेड़ की शाखाओं पर बैठे विशालकाय सर्प पर पड़ी। अजगर को देखते ही वे घबरा गए और वहां से दूर हट गए। इसके बाद उन्होंने…
