नई दिल्ली, 25 अगस्त (ता)। गत दिवस दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में ट्रैफिक का बुरा हाल हो गया। इसके अलावा एयर ट्रैवल पर भी काफी ज्यादा असर पड़ा। देश की राजधानी के अलावा नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में जलभराव और भारी जाम की भी खबरें आईं।
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण फ्लाइट ऑपरेशंस पर बुरा असर पड़ा और 15 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा, जिनमें 3 इंटरनेशनल सर्विस भी शामिल थीं। 12 फ्लाइट्स को जयपुर भेजा गया, जबकि 2 को चंडीगढ़ और एक को लखनऊ डायरवर्ट कर दिया गया। ‘फ्लाइटरडार 24’ के डेटा से पता चला कि दिल्ली एयरपोर्ट पर औसतन लगभग 32 मिनट की देरी हुई और खराब मौसम से करीब 380 फ्लाइट्स पर असर हुआ, 26 उड़ानें कैंसिल कर दी गई है, वहीं कई उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया है। आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में और बारिश का अनुमान लगाया था। उत्तराखंड, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है।
आईएमडी ने गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और भारी बारिश और आगे होने वाली दिक्कतों की चेतावनी दी। गुरुग्राम में सोहना रोड पर इस्लामपुर गांव के पास सर्विस रोड पर लगभग 2 फीट पानी जमा हो गया। जलभराव के कारण करीब 4 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। दिल्ली के कई हिस्सों में भी ट्रैफिक की रफ्तार धीमी रही। संगम विहार के पास डठ रोड बुरी तरह प्रभावित हुआ, जहां यात्रियों को लगभग एक घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। जाम का असर दिल्ली एयरपोर्ट, साकेत कोर्ट और आसपास के ऑफिस जाने वाले रास्तों पर भी पड़ा। नोएडा में भी भारी बारिश हुई। हालांकि हल्की और तेज बूंदाबांदी से गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन इसने नेशनल कैपिटल रीजन के लोगों और एयर ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए काफी मुश्किलें भी पैदा कर दीं।
Trending
- बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
- आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
- 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम
- विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
- खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण
- जिलाधिकारी ने किया राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र मछरी पर संचालित हाईटैक नर्सरी का निरीक्षण
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

