Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात
    • 2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे
    • सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा
    • कर्नाटक के किसान ने बिना खाद के उगाया 72 किलो का जादुई कटहल, वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी
    • तलाक के 30 दिन बाद दूसरी शादी करने वाली पत्नी गुजारा-भत्ता की हकदार नहीं: इलाहाबाद हाई कोर्ट
    • चेक बाउंस के मामले में अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने जेल की सजा
    • हरदोई में एसबीआई एटीएम के गेट में उतरा करंट, खोलते ही सफाई कर्मी की मौत
    • 28 जुलाई को संसद भवन पर प्रदर्शन कर सकते है ग्रामीण बैंक कर्मी, सभी जगह एक समान आदेश और नई भर्ती खोली जाती तो समस्याएं शायद नहीं आती
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»आधार ने खोली 20 साल पुराने लाइसेंसों की परतें, अब सवाल फर्जी डीएल बने कैसे ?
    देश

    आधार ने खोली 20 साल पुराने लाइसेंसों की परतें, अब सवाल फर्जी डीएल बने कैसे ?

    adminBy adminJune 13, 2026No Comments7 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 13 जून (प्र)। ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया में आधार कार्ड जहां पहचान का सबसे मजबूत माध्यम बनकर सामने आया है, वहीं इसी प्रक्रिया ने वर्षों पुराने रिकॉर्ड की परतें भी खोलनी शुरू कर दी हैं। मेरठ संभागीय परिवहन विभाग की जांच में अब तक दो ऐसे ड्राइविंग लाइसेंस सामने आए हैं, जिनमें दस्तावेजों और पहचान संबंधी गंभीर विसंगतियां मिली हैं। अधिकारियों का मानना है कि जांच आगे बढ़ने पर ऐसे और मामले भी सामने आ सकते हैं।

    दरअसल, 15 से 20 साल पहले बड़ी संख्या में ड्राइविंग लाइसेंस राशन कार्ड और अन्य सामान्य दस्तावेजों के आधार पर बनाए गए थे। उस समय डिजिटल सत्यापन की व्यवस्था नहीं थी। अब जब इन्हीं लाइसेंसों का नवीनीकरण कराया जा रहा है और आधार नंबर को रिकॉर्ड से जोड़ा जा रहा है, तो कई पुराने रिकॉर्ड जांच के दायरे में आ रहे हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कुछ लोग पुराने रिकॉर्ड से मेल खाने वाला आधार कार्ड प्रस्तुत कर रहे हैं। आधार नंबर सिस्टम में दर्ज होते ही व्यक्ति की पहचान, पता और अन्य विवरण सामने आ जाते हैं, जिससे रिकॉर्ड का मिलान आसान हो गया है।

    इसी प्रक्रिया में दो संदिग्ध लाइसेंस पकड़े गए सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि जांच में दस्तावेज और पहचान संबंधी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, तो ऐसे ड्राइविंग लाइसेंस आखिर जारी कैसे हुए? जिन लाइसेंसों पर आज सवाल खड़े हो रहे हैं, वे कभी न हैं। कभी विभागीय प्रक्रिया से होकर ही जारी हुए होंगे। ऐसे में जांच केवल आवेदकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उस समय की कार्यप्रणाली और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया की भी समीक्षा जरूरी मानी जा रही है।

    विभाग का मानना है कि किसी भी फर्जी दस्तावेज आधार पर लाइसेंस जारी होना केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं माना जा सकता। आवेदन की जांच, दस्तावेज सत्यापन और अनुमोदन की कई चरणों वाली प्रक्रिया होती है। ऐसे में पुराने मामलों की निष्पक्ष जांच से यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि कहीं व्यवस्था में खामियां या मिलीभगत तो नहीं रही।

    पुराने ड्राइविंग लाइसेंस रिकॉर्ड की हो रही जांच
    आरटीओ अनीता सिंह ने बताया कि विभाग की और से ड्राइविंग लाइसेंसों की गहन जांच की जा रही है। जांच के दौरान अब तक दो फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस पकड़े जा चुके हैं, जिनमें दस्तावेजों और पहचान संबंधी गंभीर विसंगतियां मिली हैं। इन मामलों में कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। साथ ही अन्य पुराने रिकॉर्ड और लाइसेंसों की भी जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आधार आधारित डिजिटल सत्यापन व्यवस्था लागू होने के बाद रिकॉर्ड का मिलान आसान हो गया है, जिससे पुराने फजीर्वाड़े सामने आ रहे हैं और ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई संभव हो रही है।

    fake Driving License meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    यूपी: पूरे प्रदेश में हुई झमाझम बारिश, चार डिग्री तक गिरा पारा; मेरठ सहित इन शहरों में हुई सबसे ज्यादा बरसात

    July 10, 2026

    2029 के चुनाव को ध्यान में रखते हुए महिला आरक्षण का विरोध करने से पहले कई बार सोचेंगे

    July 10, 2026

    सड़कों पर जलभराव चारों तरफ गंदगी का राज बरसात आने से पूर्व क्यों नहीं हुई सफाई, नागरिक घरों में बंद कई जगह ईमारतों में पानी भरा

    July 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.