बांदा, 13 जून (ता)। बांदा में एक पिता ने अपनी 19 साल की बेटी की थाने के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी। वह बेटी के लव मैरिज करने से नाराज था। बेटी ने 18 मई को मोहल्ले के ही रहने वाले एक लड़के के साथ भागकर शादी कर ली थी। पुलिस गत दिवस लड़की और उसके प्रेमी को मध्यप्रदेश से बरामद कर थाने लाई थी। या गया था। इसी दौरान पिता अपनी बेटी को समझा रहा था, जिसके साथ तुमने शादी की है, वह दूसरी बिरादरी का है। समाज में बड़ी बदनामी हो रही है। लेकिन लड़की अपने प्रेमी…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
अयोध्या 13 जून। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दानपात्रों से चढ़ावे की धनराशि की चोरी के मामले में लगातार नए राजफाश हो रहे हैं। जांच के दायरे में आए ट्रस्ट के दो और कर्मचारी को पूछताछ के लिए शुक्रवार को पकड़ा गया है। इनमें एक ऐसा कर्मचारी भी शामिल है, जिसने हाल ही में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है, जबकि दूसरे ने 40 लाख रुपये का भूखंड लेकर उस पर मकान बनवाना शुरू किया है। यह कार्रवाई बिना एफआइआर दर्ज कराए की जा रही है। इस बीच यह भी सामने आया है कि गणना कक्ष में सीसीटीवी कैमरे…
मेरठ 13 जून (प्र)। मेरठ में इलेक्ट्रिक और सीएनजी बस अड्डे और चार्जिंग स्टेशन के संचालन के लिए प्रशासन ने लोहियानगर और गांव काशी में पांच एकड़ भूमि तलाश कर ली है। अधिकारी लोहियानगर में इलेक्ट्रिक बस डिपो के बराबर में खाली पड़ी मेडा की जमीन को अधिक उपयोगी मानकर चल रहे हैं। यह जमीन मेडा से लीज पर लेनी होगी। काशी और लोहियानगर की जमीन का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया है। नगरीय बस सेवा अड्डे के लिए नगरायुक्त सौरभ गंगवार और परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी ने दभूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। इसकी रिपोर्ट तैयार…
बौद्ध श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि और भारत भूटान संबंधों और संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के चुनाव और कर्म क्षेत्र विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वाराणसी मेें भूटान और भारत की संस्कृति को मजबूत बनाने तथा बौद्ध समाज की धार्मिक भावनाओं का आदर करते हुए वाराणसी में भूटान का बौद्धधाम बनाने हेतु आस्था और स्वच्छ कूटनीति का केन्द्र बनाने हेतु दो एकड़ जमीन 1 रुपये वार्षिक के किराये पर 30 साल के लिए दी गयी है। इस प्रयास को धार्मिक पर्यटन बौद्ध परिसर के विस्तार और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक सहयोग के लिहाज…
नई दिल्ली, 12 जून (ता)। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में आज शुक्रवार सुबह पांच मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार यह घटना गत रात को हुई। गोविंद पुरी पुलिस स्टेशन की एक टीम हादसे की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि घटना के बारे में पीसीआर कॉल रात 2ः24 बजे प्राप्त हुई।स्थानीय पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और जल्द ही वहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। इसके बाद अग्निशमन सेवा…
कुछ दिन पूर्व माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आम आदमी की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए हमारा कुत्तों से नागरिकों के बचाव हेतु एक महत्वपूर्ण निर्णय दिया गया अगर उसे लागू कर दिया जाये तो शायद कुत्ते काटने की जो घटनाएं और समाचार जो सुनने को मिलते हैं अगर वह समाप्त नहीं तो कमी जरूर आएगी। क्योंकि इस संदर्भ में माननीय न्यायालय के द्वारा जो फैसले दिये गये वह इतने विस्तार से हैं कि उनका अगर पालन हो जाये तो या जो मुद्दा नागरिकों के लिए जो विकराल बनता जा रहा है उसका समाधान हो सकता है।लेकिन कुछ मामलों को…
देश भर में बाल श्रम को लेकर हमेशा ही चर्चाएं चलती रहीं है और बाल श्रमिकों को मुक्त कराने की खबरें भी पढ़ने और सुनने को खूब मिलती रहीं हैं। श्रम विभाग और बाल श्रम रोकने में लगे अन्य संगठनों के लोग इस संदर्भ में बड़ी कामयाबी मिलने की बात भी कर रहे हैं पूर्व में इस काम में लगे सत्यार्थी को दुनिया का बड़ा पुरस्कार भी मिल चुका है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज 12 जून को बाल श्रम दिवस मनाया जा रहा है कई जगह इसको लेकर जागरूकता अभियान भी चलने की खबर है। लेकिन…
मुंबई, 12 जून (ता)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारतीय सिनेमा और कलाकारों की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए हालिया रिलीज माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा स्टारर फिल्म श्मां बहनश् की जमकर सराहना की।अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने न सिर्फ फिल्म की जमकर सराहना की, बल्कि फिल्म के सभी कलाकारों और निर्देशक के काम की भी तारीफ की।अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि मेरी…
जालंधर, 12 जून (ता)। हिम्मत, हौसला और जुनून हो तो सपनों की उड़ान अमीरी-गरीबी कभी नहीं देखती। वह सिर्फ मेहनत और लगन का साथ देती है। जालंधर के राम नगर में छोले-कुलचे की छोटी-सी रेहड़ी लगाने वाले होती राम के बेटे अर्जुन राजपूत ने इस बात को जीवंत उदाहरण बनाकर साबित कर दिया है। अर्जुन का चयन भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में हो गया है। जब अगले महीने 4 जुलाई को टीम श्रीलंका दौरे पर रवाना होगी, जहां यह जालंधर का लड़का देश की नीली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगा। परिवार ने उम्मीद जताई है कि घर का लाल, मैदान…
नई दिल्ली, 12 जून (ता)। भारत में दोपहिया वाहन बाजार तेजी से बदल रहा है और अब ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच वाहन निर्माता कंपनियां नए विकल्पों पर जोर दे रही हैं। इसी दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए टीवीएस मोटर ने अपने बहुप्रतीक्षित सीएनजी स्कूटर की झलक प्रस्तुत की है। यह स्कूटर देश का पहला ऐसा स्कूटर माना जा रहा है जो सीएनजी और पेट्रोल दोनों ईंधनों पर चलने में सक्षम होगा। यदि यह मॉडल बाजार में निर्धारित समय पर आता है तो दोपहिया वाहन उद्योग में एक नई शुरुआत हो सकती है। कम खर्च में अधिक…
