मेरठ, 13 जून (प्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गत दिवस मेरठ दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में विशेष आयोजन हुआ। शास्त्रीनगर के ए-ब्लॉक स्थित शिव मंदिर में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल समेत कई गणमान्य शामिल हुए। सभी ने रुद्राभिषेक कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
मुख्य अतिथि मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर एक नई पहचान बनाई है। मेयर हरिकांत अहलूवालिया ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचा है। पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को सुरक्षा, सुशासन और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का काल कहा। कार्यक्रम में महानगर मंत्री व अभियान संयोजक डोली गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, संजीव शर्मा, पूजा बंसल, डॉ. वकुल रस्तोगी मौजूद रहे।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

