मुंबई, 25 अगस्त (ता)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने एक नए ज्वेलरी एडवर्टाइजमेंट को लेकर विवादों में घिर गई हैं। रक्षाबंधन के थीम पर बने इस एड में कृति अपने ऑन-स्क्रीन भाई को राखी बांधती नजर आ रही हैं।
हालांकि, एड में उनके रिवीलिंग ड्रेस (ब्रालेट आउटफिट) को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है। कई यूजर्स का कहना है कि रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए यह पहनावा सही नहीं है, जबकि कुछ लोग एक्ट्रेस के समर्थन में उतर आए हैं।
ब्रालेट ब्लाउज पहनकर राखी बांधने पर जताई नाराजगी जीवा ज्वेलरी ब्रांड के इस एडवर्टाइजमेंट में कृति सेनन ने केप के साथ ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज और ड्रेप्ड स्कर्ट पहना हुआ है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने उनके कपड़ों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। यूजर्स का कहना है कि त्योहार के हिसाब से कपड़े पहनना कॉमन सेंस की बात है। विवाद बढ़ने के दौरान कई यूजर्स ने इस मामले में धर्म की तुलना भी शुरू कर दी। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या ईद या क्रिसमस जैसे अन्य धार्मिक त्योहारों के विज्ञापनों में भी इस तरह के मॉडर्न कपड़ों को स्वीकार किया जाता? लोगों का कहना था कि केवल हिंदू त्योहारों और परंपराओं को दिखाते समय ही इस तरह के प्रयोग क्यों किए जाते हैं।
धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस एडवर्टाइजमेंट को हिंदू धर्म और त्योहारों के प्रति असंवेदनशील करार दिया। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के गलत चित्रण और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। विवाद बढ़ने के बाद कृति सेनन के बचाव में भी कई लोग आगे आए हैं। सपोर्ट करने वाले यूज़र्स का कहना है कि कृति का आउटफिट किसी भी तरह से आपत्तिजनक नहीं है और लोगों को दूसरों के कपड़ों को जज करना बंद करना चाहिए।
Trending
- शाहनवाज राना के ठिकानों पर छापा, दो करोड़ नकद बरामद
- कृति सेनन के रक्षाबंधन ऐड पर मचा घमासान
- टॉक्सिक के बाद इन फिल्मों में नजर आएंगी हुमा कुरैशी
- बेरोजगारी दर 40 वर्षों में सबसे अधिक : प्रियंका गांधी
- आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर लगी पाबंदियां हटीं
- 380 उड़ानें लेट, 16 रद्द, 15 डायवर्ट, भारी जाम
- विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
- खरखौदा विकास खंड के आंगनबाडी केन्द्रों का अन्य ब्लॉक के बाल विकास परियोजना अधिकारियों द्वारा किया औचक निरीक्षण

