मेरठ, 13 जून (प्र)। नौचंदी थाना क्षेत्र में गत दिवस चंदा और मदद मांग रही सीरिया की एक महिला फनादी (33) को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस और खुफिया विभाग की टीम महिला से पूछताछ में जुटी है। पूछताछ में महिला ने बताया कि उसके पति बीमार हैं। वह उनका इलाज कराने मेडिकल वीजा पर भारत आई है।
नौचंदी थाना क्षेत्र में सीरिया की फनादी हाथ में अंग्रेजी में लिखा बोर्ड लेकर चंदा और मदद मांग रही थी। उसने लिखा था कि वह सीरिया की रहने वाली है। उसे पति के उपचार के लिए रुपये की जरूरत है। महिला के बारे में पुलिस को इसकी मिली तो उसे थाने ले जाया गया। इसके बाद पुलिस, आईबी और एलआईयू की टीम ने उससे गहनता से पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसके पति दिल्ली अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पैरों में चोट लगी है। वह यहां के लोगों से मदद मांगने आई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि वीजा की शर्तों के अनुसार महिला एक शहर से दूसरे शहर बिना अनुमति नहीं जा सकती। इसके चलते उससे पूछताछ की जा रही है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

