मेरठ, 13 जून (प्र)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से टिकट पाना आसान नहीं है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया में एक बदलाव किया है। चुनावी मैदान में केतली चुनाव चिह्न लेकर उतरने के इच्छुक दावेदारों को अब साक्षात्कार से गुजरना होगा।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चितौड़ की ओर से जारी सूचना के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद 13 जून से 18 जून तक लखनऊ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 13 से 16 जून तक विधानसभा प्रत्याशियों का व्यक्तिगत तौर पर इंटरव्यू लेंगे। उम्मीदवारों को न केवल इंटरव्यू देना होगा, बल्कि उसे पास भी करना अनिवार्य होगा। इंटरव्यू के दौरान संबंधित जोन प्रभारी, मुख्य मंडल प्रभारी, मंडल प्रभारी, मंडल प्रभारी (भाईचारा कमेटी), जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी को अनिवार्य रूप से अपनी लिखित रिपोर्ट के साथ उपस्थित रहना होगा।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

