लखनऊ 12 जून। उत्तर प्रदेश में वाहन चालकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुड़ी एक बड़ी खबर सूबे की राजधानी लखनऊ से सामने आई है। योगी सरकार द्वारा साल 2017 से 2021 की अवधि के दौरान पेंडिंग पड़े चालानों को राहत देने के लिए चलाई गई ‘चालान माफी योजना’ पर अब संकट के बादल मंडरा गए हैं। माननीय न्यायालय (कोर्ट) ने इस योजना का कड़ा संज्ञान लेते हुए पाया है कि सरकार द्वारा दी गई इस थोक राहत में कई ऐसे गंभीर यातायात उल्लंघन और अपराध के मामले भी शामिल थे, जिन्हें किसी भी सूरत में माफ…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
नई दिल्ली, 12 जून (ता)। भारत में ईवी की मांग लगातार बढ़ रही है। बढ़ती ईंधन कीमतों, पर्यावरण संरक्षण की जरूरत और सरकारी प्रोत्साहन के कारण अब बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक ईंधन वाहनों के बजाय ईवी की ओर रुख कर रहे हैं। हालांकि अभी भी एक बड़ी चुनौती किफायती और लंबी दूरी तय करने वाली ईवी कारों की उपलब्धता है। ऐसे समय में चीन की एक छोटी ईवी कार ने वैश्विक बाजार में अपनी विशेष पहचान बनाई है, जिसकी कीमत बेहद कम और दावा की गई दूरी आश्चर्यजनक रूप से अधिक बताई जा रही है। कम कीमत में लंबी…
मुंबई, 12 जून (ता)। लोकप्रिय शो ‘द बिग बैंग थ्योरी’ में पेनी का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान बनाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस केली कुओको जल्द ही दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी देते हुए बताया कि उनके घर जल्द ही एक और नन्हा मेहमान आने वाला है। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और मनोरंजन जगत के कई लोगों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। केली ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं। इन तस्वीरों में सोनोग्राम, परिवार के साथ बिताए गए खास पल और एक्ट्रेस का बेबी…
लखनऊ, 12 जून (ता)। प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में अब धर्मांतरण से जुड़े मामलों की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था बनाई जाएगी। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान से जुड़े कथित धर्मांतरण प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सभी संस्थानों में धर्मांतरण रोकथाम सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय ने अपने सभी संबद्ध कॉलेजों को भी इसके आदेश जारी कर दिए हैं।कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर एम. बोबड़े के पत्र के आधार पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अमित…
शामली, 12 जून (ता)। नगर पालिका शामली ने शहरवासियों को भवन कर एवं जलकर जमा करने में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के संशोधित कर निर्धारण के अनुसार नए बिल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पालिका प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित व्यवस्था के तहत शीघ्र बिल तैयार कर नागरिकों तक पहुंचाए जाएं, ताकि उन्हें कर जमा करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।गत दिवस नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन अरविन्द संगल की अध्यक्षता में टैक्स विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की…
रेहड़ (बिजनौर) 12 जून। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन रेंज में इस बार पर्यटक 30 जून तक जंगल सफारी का आनंद ले सकेंगे। पहले इस सत्र की सफारी का समापन 15 जून को होना था। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने जंगल सफारी का समय बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। इस सत्र में अभी तक अमानगढ़ में 3,019 पर्यटकों ने जंगल सफारी का आनंद उठाया है, जिनमें नौ विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन रेंज में जंगल सफारी का ग्रीष्मकालीन सत्र मानसून से पहले समाप्त कर दिया जाता है। इस बार 15 जून तक जंगल सफारी चलनी थी,…
जलालाबाद/शामली, 12 जून (ता)। पंजाब नेशनल बैंक (पीनएबी) शाखा में एक करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले को लेकर गत दिवस लगातार चौथे दिन हंगामा हुआ।आक्रोशित पीड़ित खाताधारकों ने शाखा के मुख्य गेट पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया, जिसे बाद में पुलिस ने तोड़कर खुलवाया। दो महिला खाताधारकों की सतर्कता से यह घोटाला सामने आया है। इस बीच, बैंक प्रबंधक ने आरोपित बैंक मित्र के खिलाफ थाना भवन में तहरीर दी है। कस्बे की पीएनबी शाखा में अंकुर सैनी निवासी क्रष्णापुरी मुजफ्फरनगर नामक बैंक मित्र पिछले दस साल से भी अधिक समय से मुख्य काउंटर (पटल) पर अवैध रूप से…
नयी दिल्ली, 12 जून (ता)। आसनसोल से टीएमसी सांसद और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि ममता हमेशा मेरे साथ खड़ी रही हैं। मैं आसनसोल से ममता के आग्रह पर ही चुनाव लड़ा था।सिन्हा ने कहा कि मेरे बारे में पिछले कुछ दिनों कई चीजें चल रही हैं। कहा जा रहा है कि मैं पार्टी छोड़ रहा हूं और टीएमसी के विरोधी गुट के साथ हूं। लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं ममता बनर्जी के साथ हूं और मैं उन्हें अकेला…
मेरठ 12 जून (प्र)। हरिद्वार से लौटकर भैंसाली अड्डे पर खड़ी रोडवेज की बस में आग लग गई। चालक और परिचालक ने बस का शीशा तोड़कर बाहर कूदकर जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास खड़ी दो अन्य बसों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में दो बसें पूरी तरह से जल गई है, जबकि तीसरी बस का भी काफी हिस्सा जलने से क्षतिग्रस्त हो गई। परिचालक ने बताया कि ईटीएम मशीन और नगदी से भरा बैग में आग की चपेट में आकर जल गया। आग लगने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही है। बुधवार रात…
लखनऊ 12 जून। भीषण गर्मी में बेहतर बिजली आपूर्ति व्यवस्था का दावा करने वाले ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को अब अपने ही महकमे के सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर तैनात डा. आशीष कुमार गोयल की कार्यशैली में तमाम खामियां नजर आने लगी हैं। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा के साथ ही लगभग तीन वर्ष से पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाल रहे डा. गोयल का रवैया मंत्री को जनहित के विपरीत एवं गैर जिम्मेदाराना लगता है। उनकी कार्यशैली शासन की मंशा के विपरीत मानते हैं। कहते हैं कि उनके निर्णय राजनीतिक रूप से समस्या का कारण बन रहे हैं। दो…
