Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद
    • प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत
    • शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए
    • भाई यह हिंदुस्तान है पाकिस्तान नहीं, केसरिया रंग पर विवाद क्यों
    • निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति से सीजेआई को बाहर क्यों रखा
    • बंगाल के बर्धमान में जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु पर हमले की साजिश
    • कांवड़ यात्रा : 11 अगस्त तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद, ईस्टर्न पेरिफेरल होकर निकलेंगे वाहन
    • कोर्ट का आदेश लेकर पहुंची महिला, ससुरालियों ने नहीं दी एंट्री
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»ग्रेटर नोएडा से असम जा रहे कंटेनर से 12 करोड़ के मोबाइल चोरी, बिहार के अररिया में मिला खाली ट्रक
    देश

    ग्रेटर नोएडा से असम जा रहे कंटेनर से 12 करोड़ के मोबाइल चोरी, बिहार के अररिया में मिला खाली ट्रक

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJune 13, 2026No Comments12 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा 13 जून। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से असम के गुवाहाटी के लिए रियलमी, ओप्पो और वनप्लस जैसी नामी कंपनियों के कीमती स्मार्टफोन लेकर चले एक कंटेनर से करीब 12 करोड़ रुपये के मोबाइल हैंडसेट गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद शातिर तस्कर विशाल कंटेनर (संख्या- KA 02 AJ 1157) को बिहार के अररिया नगर थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के पास लावारिस हालत में छोड़कर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने तुरंत एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

    यह कंटेनर 6 जून को ग्रेटर नोएडा के वेयरहाउस से रवाना हुआ था, जिसे राम सिंह नामक ट्रांसपोर्टर से किराए पर लिया गया था। कंटेनर को हरियाणा के पलवल निवासी दो चालक मु. साहिब और मु. तालीम लेकर चले थे, जिन्होंने 7 जून से ही फोन उठाना बंद कर दिया था। एसआईटी की जांच में खुलासा हुआ है कि शातिर चोरों ने कंटेनर का सील बिहार पहुंचने से पहले उत्तर प्रदेश की सीमा के भीतर ही तोड़ दिया था। यूपी के गोरखपुर के पास एक टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर कंटेनर का लॉक पहले से ही खुला होने की पुष्टि हुई है।

    एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक के विभिन्न टोल प्लाजा से गुजरने का समय वैसे तो सामान्य था, लेकिन अयोध्या और गोरखपुर के बीच गाड़ी की टाइमिंग में असामान्य देरी दर्ज की गई है। इसी पैच के दौरान मोबाइल के डिब्बे पार किए गए। 8 जून को जब अररिया पुलिस ने कंटेनर को जब्त किया, तो कुल 1143 मोबाइल सेट के पैकेटों में से केवल 531 पैकेट ही मिले, जबकि 612 कीमती हैंडसेट के पैकेट गायब थे।

    फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अररिया पुलिस की एक विशेष टीम हरियाणा के पलवल और नूंह (मेवात) जिला पहुंच चुकी है। जांच में एक और चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है कि इसी कंपनी के कंटेनर से पिछले साल 10 मार्च को राजस्थान के किशनगढ़ में भी 3 करोड़ के मोबाइल गायब कर दिए गए थे। पुराने अनुभव से सबक न लेते हुए कंपनी ने इस बार भी कंटेनर में ‘डिजिटल लॉक’ का इस्तेमाल नहीं किया था।

    greater-noida Mobile phones worth ₹12 crore stolen from container. tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत अदनान-जावेद-नाजिम और कासिम को भी उम्रकैद

    July 31, 2026

    प्रबल हत्याकांड में कारोबारी बाप-बेटे समेत 7 को उमक्रैद, बेटी से बात करने पर हत्या की थी, सदमे में माता-पिता की मौत

    July 31, 2026

    शांति से कांवड़ मेला संपन्न कराना महत्वपूर्ण है लेकिन व्यवस्थाओं के नाम पर नागरिकों का अपमान और घरों में कैद करने की कोशिश सही नहीं, मेरठ से बाहर के शिवभक्तों को कांवड़ मार्ग से भेजा जाए

    July 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.