नई दिल्ली, 24 जून (ता)। टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया का एक विमान गत रात गलती से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया, हालांकि इसका एहसास होते ही वह तुरंत वापस भारतीय सीमा में लौट आया। सूत्रों ने कहा कि उड़ान संख्या एआई-479 दिल्ली से अमृतसर पहुंची थी। उस समय अमृतसर हवाई अड्डे पर काफी ट्रैफिक था, इसलिए उतरने के लिए इंतजार कर रही सभी उड़ानों से ‘होल्ड करने’ के लिए कहा गया था। ऐसी स्थिति में विमान आसपास के इलाके में ही चक्कर लगाते हैं। इसी क्रम में एयर इंडिया की यह उड़ान कुछ देर…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
लखनऊ, 24 जून (ता)। पूर्वी उत्तर प्रदेश में उष्ण लहर (लू) का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसमी गतिविधियां अभी छिटपुट वर्षा तक सीमित हैं, जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज बुधवार को बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा, जबकि बांदा, फतेहपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी और बहराइच सहित कई जिले लू की चपेट में रहे। मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा बुधवार को जारी दैनिक मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 जून तक कुछ स्थानों पर उष्ण लहर की स्थिति बनी रहने की…
मेरठ, 24 जून (प्र)। दिल्ली के मयूर विहार फेस एक में विराजमान आचार्य सौरभ सागर महाराज ने वर्ष 2026 का चातुर्मास मेरठ में करने की घोषणा कर दी है। यह घोषणा होते ही मेरठ से पहुंचे श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ खुशी जाहिर की।इस अवसर पर मेरठ महानगर के 45 जैन मंदिरों के अध्यक्ष, मंत्री एवं प्रमुख समाजसेवी सुरेश जैन रितुराज ने श्रीफल अर्पित करते हुए चातुर्मास के लिए निवेदन किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 में मेरठ में चातुर्मास हुआ था। पिछले 11 वर्षाे में मेरठ महानगर का विस्तार चारों दिशाओं में हुआ है। अब नगर में 45 जैन…
मेरठ/सरधना, 24 जून (प्र)। कालंद चुंगी स्थित तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गत दिवस विधायक अतुल प्रधान फिर से तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम से मुलाकात कर कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के लिए कहा। तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर तहसील में ही धरना देने की चेतावनी दी। इसके अलावा जनता की समस्याओं को भी एसडीएम के समक्ष रखा। अधिकांश लोगों ने कहा कि लगातार चक्कर काटने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं होती है। लोगों ने एसडीएम की कार्यशैली पर सवाल उठाए। जिस पर…
नई दिल्ली, 24 जून (ता)। दिल्ली-एनसीआर में करीब एक घंटे तक चली तेज धूल भरी आंधी के बाद राहत भरी बारिश शुरू हो गई है। प्रचंड गर्मी और उमस से परेशान लोगों को इस बारिश ने बड़ी राहत दी है।गत दिवस दोपहर दिल्ली के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलीं, जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में पूरे शहर में भीषण आंधी, बिजली गिरने और वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने कहा कि कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है, जबकि अगले…
लखनऊ, 24 जून (ता)। राजधानी के अलीगंज में हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सभी जिलों के कोचिंग संस्थानों के निरीक्षण का महाअभियान शुरू कर दिया गया। पुलिस, प्रशासन, अग्निशमन विभाग, प्राधिकरण और विद्युत सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों टीमों ने कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों और नियमों की अनदेखी का निरीक्षण किया।लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर समेत अन्य शहरों में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर सौ से अधिक कोचिंग संस्थाओं सील किया गया। इनमें आकाश, एलन समेत कई बड़े संस्थान भी शामिल हैं। सहारनपुर में छह कोचिंग सेंटरों और…
नई दिल्ली, 24 जून (ता)। अमेरिका और ईरान में शांति समझौता होने के साथ ही होर्मुज जल मार्ग के हालात काफी तेजी से सामान्य होने लगे हैं। 17 जून, 2026 को अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता करने की सहमति बनी और उसके बाद से अभी तक होर्मुज जलमार्ग से 11 जहाज भारत की तरफ रवाना हो चुके हैं। वैसे अभी भी 10 भारतीय जहाज होर्मुज में हैं लेकिन वह भी जल्द ही भारत की ओर निकल सकते हैं।इन जहाजों में काफी सारा कच्चा तेल और उर्वरक है। इनके भारत के विभिन्न बंदरगाहों पर पहुंचने के साथ ही देश…
कोलकाता, 24 जून (ता)। टीएमसी बागियों की पार्टी पर कब्जे की कोशिश के ख़िलाफ़ ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग का रुख किया है। ममता खेमे ने 20 जून 2026 तक की स्थिति के अनुसार नई राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची सौंपी है, इसमें ममता को अध्यक्ष, अभिषेक बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव कहा गया है।असली टीएमसी किसकी, अब यह लड़ाई चुनाव आयोग पहुँच गई है। पार्टी पर कब्जे की बागी गुट की कोशिश के बीच ममता बनर्जी खेमे ने चुनाव आयोग में पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यसमिति और पदाधिकारियों की पूरी सूची चुनाव आयोग को सौंप दी है। यह सूची 20 जून…
नई दिल्ली, 24 जून (ता)। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने गत दिवस कहा कि ब्रिक्स केवल देशों के समूह से कहीं ज्यादा है। उन्होंने इसे दुनिया की लगभग आधी आबादी का एक सामूहिक घर बताया, जिसकी वैश्विक चुनौतियों से निपटने में “खास भूमिका” है। खासतौर से ऐसे समय में जब अंतरराष्ट्रीय सिस्टम बढ़ती अस्थिरता, भू-राजनीतिक तनाव और बदलते सुरक्षा खतरों का सामना कर रहा है।16वीं ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सालहकारों की मीटिंग में एनएसए अजित डोभाल ने अपने समकक्षों का स्वागत किया और सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया।…
नई दिल्ली, 24 जून (ता)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने सिंधु जल समझौते को लेकर युद्ध की गीदड़ भभकी दी थी। पाक के रक्षा मंत्री के बयान पर भारत ने करारा जवाब दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस तरह की बातें पाकिस्तान की अपनी नाकामियों को छिपाने और मानवाधिकारों के उल्लंघन से ध्यान भटकाने की हताशा भरी कोशिशें हैं। हम इन मनगढ़ंत दावों को पूरी तरह से खारिज करते हैं और इन्हें उस तिरस्कार के साथ ठुकराते हैं, जिसके ये हकदार हैं।रणधीर जायसवाल ने पीओके पर…
