मेरठ 25 जून (प्र)। शास्त्रीनगर में आवास विकास परिषद की कार्रवाई से बचने के लिए लोगों ने खुद ही अपने मकानों में सेटबैक छोड़ने के लिए तोड़फोड़ शुरू कर दिया है। दो दिन पहले मकानों में तोड़फोड़ करने पहुंची आवास विकास की टीम को शास्त्रीनगर सेक्टर पांच स्थित इस्कॉन मंदिर कमेटी ने भी घेर लिया था। मंदिर के बाहर कुछ निर्माण तोड़ने की चेतावनी देकर टीम लौट गई थी। इसके बाद मंदिर कमेटी ने बुधवार को स्वयं ही मंदिर से अतिक्रमण हटा लिया। उधर, सेटबैक को विरोध में महिलाओं का धरना अभी भी जारी है। आवास विकास परिषद ने शास्त्रीनगर…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
नई दिल्ली, 25 जून (ता)। भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को ब्रिटेन में एक और कानूनी झटका लगा है। लंदन की कोर्ट ने उसे दुबई स्थित उनकी कंपनी से जुड़े कर्ज वसूली विवाद में बैंक ऑफ इंडिया को 10.7 मिलियन अमरीकी डॉलर (100 करोड़ रुपए से अधिक) का भुगतान करने का आदेश दिया है। एक फैसले में लंदन सर्किट कॉमर्शियल कोर्ट ने बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि 13,000 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी, फायरस्टार ग्रुप की दुबई स्थित यूनिट फायरस्टार डायमंड एफजेडई को दिए गए लोन के भुगतान के लिए…
नई दिल्ली/न्यूयॉर्क, 25 जून (ता)। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एरिया फॉर्मूला बैठक में पाकिस्तान की क्लास लगाई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने जम्मू और कश्मीर पर पाकिस्तान की टिप्पणियों को पूरी तरह खारिज कर दिया। भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पर्वतनेनी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और यह भारत का आंतरिक मामला है। पर्वतनेनी ने पाकिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के मंच का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि इसने भारत के जम्मू-कश्मीर इलाके पर गैर-जरूरी टिप्पणियां कीं। भारतीय राजदूत ने एरिया फॉर्मूला बैठक में यूएनएससी के प्रस्ताव और अंतरराष्ट्रीय शांति…
मेरठ 25 जून (प्र)। मेरठ में ट्रांसफार्मर लूटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किठौर पुलिस और स्वाट टीम देहात की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के पास से भारी मात्रा में ट्रांसफार्मर का सामान, तेल, उपकरण और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 12-13 जून की रात रामचन्द्र एन्क्लेव भटीपुरा स्थित एक साइट पर हुई ट्रांसफार्मर चोरी की घटना के बाद की गई। बदमाशों ने वहां तैनात एक गनमैन और दो सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर 250 केवीए क्षमता के दो…
मेरठ 25 जून (प्र)। छात्रों की सुरक्षा को ताक पर रखकर चलाए जा रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ बुधवार को पुलिस, दमकल, प्रशासन और शिक्षा विभाग की संयुक्त टीमों ने पीएल शर्मा रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मानकों की अनदेखी करने वाले 10 कोचिंग सेंटरों को अवैध मानते हुए अस्थायी तौर पर बंद करा दिया गया है। दो दिवसीय निरीक्षण में खामियां पाए जाने पर दमकल विभाग ने कुल 22 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी किए हैं। इन सेंटरों के पास न तो कोई वैध रजिस्ट्रेशन था और न ही आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम थे सीएफओ…
सरधना भुनी टोल स्थित अवैध कालोनी श्रीकुंज ग्रीन्स से सावधान ,जिप ने दिया नोटिस , बिना नक्शे के बना रहे अवैध मकान होटल क्रिस्टल पैलेस से संबंध अवैध निर्माणकर्ता राजेन्द्र सिंघल, तरूण गुप्ता और अजय पर हो कार्यवाई धारा 80 की आड़ में श्रीकुंज का भूउपयोग बदलवाए बिना अवैध निर्माण, रेरा में रजिस्ट्रेशन नहीं है व मानचित्र का प्रदर्शन नहीं मेरठ, 24 जून (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। एक तरफ हम जल भूमि और वृक्ष आम आदमी के हित और पर्यावरण संतुलन बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो दूसरी ओर संबंधित विभागों के कुछ एई जेई और इंजीनियरों अथवा…
नई दिल्ली, 24 जून (ता)। भारत के दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा को गत दिवस पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में भारत का चौथा सबसे बड़ा सिविलियन अवॉर्ड दिया। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित उन 65 लोगों में शामिल थे, जिन्हें दूसरे दूसरे चरण के पद्म पुरस्कार में सम्मानित किया गया। हॉकी स्टार सविता पुनिया को भी पद्मश्री मिला।टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। हिटमैन के साथ 19 साल वाला संयोग हुआ है। दरअसल, रोहित शर्मा को न सिर्फ पद्मश्री सम्मान मिला, बल्कि मंगलवार को ही इंटरनेशनल क्रिकेट…
नई दिल्ली/ह्यूस्टन, 24 जून (ता)। ह्यूस्टन। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कहा कि विश्व कप के नॉकआउट चरण के मुकाबले में लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना का सामना करना शानदार होगा। ग्रुप के में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के साथ पुर्तगाल के शुरुआती ड्रॉ में संघर्ष कर रहे 41 वर्षीय रोनाल्डो ने गत दिवस खेल शुरू होने के मात्र छह मिनट के भीतर ही गोल किया और हाफ टाइम से पहले नूनो मेंडेस की फ्री किक के दोनों ओर एक और गोल दागा।रोनाल्डो के दो गोलों ने उन्हें छह पुरुष विश्व कप में गोल करने वाला पहला खिलाड़ी बना…
मुंबई, 24 जून (ता)। भरोसे, ताकत और टिके रहने (सर्वाइवल) का यह अल्टीमेट खेल अब शुरू होने जा रहा है! भारत के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन, प्राइम वीडियो ने आज ‘एलायंस’ की दुनिया में कदम रखने वाले “एलाइज” के साथ शो का एक हटके ट्रेलर रिलीज कर दिया है। कुणाल खेमू द्वारा होस्ट और बानिजय एशिया द्वारा प्रोड्यूस की गई सीरीज ‘एलायंस’, मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत की कई धमाकेदार हस्तियों को रणनीति, हेर-फेर (मैनिपुलेशन) और सर्वाइवल के इस हाई-स्टेक्स खेल के लिए एक साथ लेकर आती है। ग्लोबल लेवल पर प्राइम वीडियो के लिए एक बहुत बड़ी शुरुआत करते हुए,…
कटरा, 24 जून (ता)। उत्तर भारत के पवित्रतम तीर्थ स्थलों में से एक श्री माता वैष्णो देवी जी की पावन यात्रा ने इस वर्ष एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। पवित्र गुफा में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 50 लाख के पार पहुँच गई। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 50.70 लाख भक्त माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर चुके हैं।यह उपलब्धि केवल एक सांख्यिकीय रिकॉर्ड नहीं, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, विश्वास और भक्ति का सशक्त प्रमाण मानी जा रही है। पिछले वर्ष इसी अवधि में लगभग 39.84 लाख…
