Author: websitemarketing2019@gmail.com

नई दिल्ली, 06 जुलाई (ता)। केंद्र सरकार ने इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से संबंधित सामग्री से जुड़े कथित पेड विज्ञापनों को गंभीरता से लेते हुए मेटा को सख्त नोटिस जारी किया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कंपनी को निर्देश दिया है कि ऐसे सभी विज्ञापन और कंटेंट तुरंत हटाए जाएं, जो इस तरह की अवैध सामग्री को बढ़ावा देते हों या उसकी पहुंच आसान बनाते हों। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने इस मामले में मेटा से सात दिनों के भीतर विस्तृत जवाब देने को कहा है।सरकारी सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय केवल इस घटना तक…

Read More

लखनऊ 06 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को उनके सरकारी आवास पर सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 29 में 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुराम पुरी करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी है। कैबिनेट ने स्टार्टअप नीति-2026, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन, होमगार्डों के लिए पांच लाख रुपए तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना और तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना जैसे कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई। शाहजहांपुर की नगर पालिका परिषद जलालाबाद क्षेत्र के तहत आने वाले…

Read More

नई दिल्ली, 06 जुलाई (ता)। कांग्रेस ने गत दिवस कहा कि वह संसद में उस संविधान संशोधन विधेयक का पुरजोर विरोध करेगी जिसमें गंभीर अपराधों के मामलों में 30 दिनों तक हिरासत में रहने वाले मंत्रियों को पद से हटाने का प्रावधान किया गया है। पार्टी ने साथ ही विश्वास जताया कि इस विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार को आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिल पायेगा। कांग्रेस का यह बयान ऐसे समय आया है, जब कुछ दिन पहले सूत्रों ने बताया था कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और अन्य मंत्रियों को गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार होने पर पद से हटाने…

Read More

नई दिल्ली, 06 जुलाई (ता)। भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी के लिए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को ‘मानसिक तौर पर बीमार’ कहा है। भारत की तरफ से ख्वाजा आसिफ के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी गई है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के नए राष्ट्रपति सम्मान से नवाजे जाने पर टिप्पणी की थी। भारत सरकार ने कहा कि उनके पास कोई काम-काज नहीं है और वे ऐसी बातों पर बेतुकी टिप्पणियां करके अपना समय बिताते हैं जो उनकी समझ से बाहर हैं।सरकारी सूत्रों ने कहा कि ख्वाजा आसिफ के पास “कोई जरूरी काम नहीं है”…

Read More

नई दिल्ली 06 जुलाई। साल 2026 का सावन का महीना शिव भक्तों के लिए न केवल आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी बेहद संवेदनशील रहने वाला है। इस बार सावन के महीने में एक दुर्लभ और बड़ी खगोलीय घटना होने जा रही है, जहां मात्र 16 दिनों के भीतर दो बड़े ग्रहण देखने को मिलेंगे। सावन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण और रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, साल 2026 का सावन कई मायनों में खास है क्योंकि इस पावन महीने को सूर्य और चंद्रमा दोनों ही ग्रहण प्रभावित करेंगे। सावन की अमावस्या तिथि पर…

Read More

मुंबई, 06 जुलाई (ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का कहना है कि फिल्म वेलकम टू दि जंगल में काम करने के दौरान उन्होंने अक्षय कुमार, जॉनी लीवर और अरशद वारसी जैसे अनुभवी कलाकारों को देखकर कॉमेडी की बारीकियां सीखीं। दिशा ने कहा कि लोगों को हंसाना जितना आसान दिखाई देता है, उतना होता नहीं है। कॉमेडी सबसे कठिन शैलियों में से एक है और इसमें सब कुछ सहज तथा स्वाभाविक लगना सबसे बड़ी चुनौती होती है। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार, जॉनी लीवर और अरशद वारसी को काम करते देखना उनके लिए सीखने जैसा अनुभव रहा।दिशा ने कहा कि इतने…

Read More

नई दिल्ली/पोमोना, 06 जुलाई (ता)। श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर दसुन शनाका ने मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026 में इतिहास रचते हुए पहली डबल हैट्रिक ली है। आखिरी ओवर में लगातार 4 विकेट चटकाकर उन्होंने सिएटल ऑर्कस को टेक्सास सुपर किंग्स पर नौ रन से जीत दिलाई। जीत के लिए 122 रन का पीछा करते हुए, टेक्सास सुपर किंग्स ने आखिरी ओवर में 5 विकेट पर 107 रन बना लिए थे। क्रीज़ पर डोनोवन फरेरा और शुभम रंजने अच्छी तरह जम चुके थे, जबकि पूरे मैच में रन बनाना मुश्किल हो रहा था। फरेरा ने 19वें ओवर की अपनी पिछली दो…

Read More

नई दिल्ली/न्यूयॉर्क, 06 जुलाई (ता)। ब्राजील फुटबॉल टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार ने सोमवार को फीफा विश्वकप में नॉर्वे के खिलाफ उनकी टीम को मिली हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया। 34 वर्षीय खिलाड़ी ने पेनल्टी के जरिए मैच के अंत में एक सांत्वना गोल दागा, लेकिन ब्राजील को एर्लिंग हालैंड के दो गोलों की बदौलत नॉर्वे से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। नेमार की इस घोषणा के साथ ही उनके 16 साल लंबे करियर का अंत हो गया। चोटों से जूझ रहे नेमार ने विश्वकप में दो मैच खेले। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम…

Read More

लखनऊ. 06 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने आवश्यक जनसेवाओं को निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से प्रदेश में अगले 6 महीने तक हड़ताल पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है. इस संबंध में कार्मिक अनुभाग-4 की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. प्रमुख सचिव कार्मिक एम देवराज के स्तर से जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 (एस्मा) की धारा 3(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित होने की तिथि से 6 महीने की अवधि के लिए हड़ताल पर रोक लगाने का आदेश दिया है.…

Read More

नई दिल्ली/दुबई, 06 जुलाई (ता)। ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, इंग्लैंड की ओपनर डैनी व्याट-हॉज, भारत की स्मृति मंधाना और साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मरिजनने कप को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी महिला टी20 वल्र्ड कप 2026 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। इन चारों खिलाडिय़ों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है। एलिसा पेरी और डैनी व्याट अपने शानदार खेल के बूते ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचाने में सफल रही हैं। वहीं, मंधाना के दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई।कैप ने…

Read More