जम्मू, 07 जुलाई (ता)। अमरनाथ गुफा में स्थित पवित्र हिम शिवलिंग के इस वर्ष तेजी से पिघलने की खबरों ने श्रद्धालुओं के बीच चिंता बढ़ा दी है। मई महीने में इसकी ऊंचाई लगभग 7 फीट बताई गई थी, जो जून के अंत तक घटकर करीब 5 फीट रह गई थी। अब ताजा जानकारी के अनुसार, शिवलिंग की ऊंचाई घटकर लगभग 1 फीट ही रह गई है।श्रद्धालुओं का कहना है कि हर साल प्राकृतिक रूप से बनने वाला यह हिम शिवलिंग आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसकी स्थिति में तेजी से आ रहे बदलाव को लेकर लोग चिंतित हैं। अमरनाथ…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
छपार (मुजफ्फरनगर) 07 जुलाई। बीफार्मा व बीएएमएस के कूटरचित दस्तावेज बनाकर आर्थिक लाभ अर्जित करने वाले गिरोह के तीन आरोपितों को पुलिस व एसओजी ने गिरफ्तार किया है। इनमें से 15 हजार का इनामी बाबा इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी का डायरेक्टर, दूसरा चिकित्सक व तीसरा सपा का नेता है। आरोपितों के पास से पुलिस ने एक कार और भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, मोबाइल फोन अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट भी बरामद की है। ये पंजाब से फर्जी डिग्री तैयार कराते थे। पुलिस लाइन में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि छपार पुलिस को आइजीआरएस के माध्यम…
लखनऊ, 07 जुलाई (ता)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चंदा-दान चोरों का गिरोह जनाक्रोश का सामना नहीं कर पा रहा है। इसीलिए चुपचाप बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के डबल इंजन चल नहीं रहे, टकरा रहे हैं। इनमें सत्ता का संघर्ष चल रहा है। अगर चढ़ावा चोरी की जांच ईडी, सीबीआइ, इनकम टैक्स करता तो जांच दिल्ली वालों के हाथ में होती, रिपोर्ट उनके पास जाती। दिल्ली वाले जब तक सोचते, तब तक लखनऊ वालों ने एसआइटी बना दी, अब रिपोर्ट इनके पास आएगी।उन्होंने सपा पर उठाए जा रहे प्रश्नों को लेकर कहा कि…
बागपत 07 जुलाई। दिल्ली- देहरादून इकोनामिक कारिडोर पर बनाए अवैध कट ने हल्की बरसात में पूरे कारिडोर को खतरे में डाल दिया। एनएचएआई का दावा है कि किसानों के कारिडोर को क्षतिग्रस्त करने से ऐसा हुआ है। यहां गहरे- गहरे गड्ढे बन गए। एक गड्ढे ने तो सुरंग का रूप ले लिया है। एनएचएआइ ने पुलिस बल की मौजूदगी में पोकलेन मशीन की मदद से मरम्मत कार्य शुरू कराया है। एनएचएआइ के साइट इंजीनियर अंकित कुमार ने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के भांजे राजेंद्र चौधरी समेत 14 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कारिडोर की मुख्य सड़क…
मेरठ 07 जुलाई (प्र)। कैंट क्षेत्र में आवासीय और व्यवसायिक भवनों से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का शुल्क बढ़ गया है। अब घरों से कूड़ा कलेक्शन पर प्रति माह 50 से 200 रुपये तक और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से न्यूनतम 500 से 5000 रुपये तक शुल्क लिया जाएगा। केंद्र सरकार के गजट नोटिफिकेशन के आधार पर कैंट बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह बढ़ा हुआ शुल्क एक अप्रैल से लागू कर दिया है। बढ़े हुए शुल्क के बिल अब लोगों के पास पहुंच रहे हैं। कूड़ा कलेक्शन के एवज में दो से दस गुना तक शुल्क बढ़ने से जनता…
1999 के लोकसभा चुनाव में आरएलडी और कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़कर ठाकुर अमरपाल सिंह को पराजित करने में सफल रहे अवतार सिंह भड़ाना का आजकल मेरठ प्रेम दोबारा से सामने आ रहा है। बताते हैं कि पिछले महीने भड़ाना ने अपने रॉयल होटल स्थित कार्यालय पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी यशपाल सिंह व अन्य बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं व्यापारियों से बात की थी। तो यह अहसास तो तभी हो गया था कि २०२७ में दक्षिण विधानसभा से चुनाव या २०२९ में मेरठ से लोकसभा चुनाव लड़ने की नीति के तहत भड़ाना के मेरठ दौरों…
आजकल मीडिया की सुर्खियों में कुत्ते बंदर सांड सहित अन्य हिंसक जानवरो की चर्चा पढ़ने सुनने को मिल ही जाता है। बताते हैं कि १८८५ से पहले भी कुत्ते आदमियों को काटते थे और घायल करते थे। १८८५ में पहली बार फ्रांसीसी वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने एक बच्चें पर रैबीज वैक्सीन का प्रयोग किया जो सफल रहा। उसके बाद हमेशा छह जुलाई को विश्व जुनोसिस दिवस मनाया जाता है। लगभग १४० साल पहले रैबीज का टीका बनने के बाद भी पीड़ितों को सरकारी अस्पतालों में वो आसानी से उपलब्ध नहीं होता। बाजार में इसकी कीमत आज भी इतनी है कि…
प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता को गडढामुक्त सड़कें उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत नजर आते हैं इसके लिए अधिकारियेा को बजट भी दिया जा रहा है लेकिन सड़कें बनने के कुछ माह बाद ही टूट जाती है। निर्माण के लिए कुछ अवधि तय होती है जिसके अंदर टूटने पर ठेकेदार ही ठीक कराएगा लेकिन अब आज सड़क बनती है और कुछ माह बाद वह टूट जाती है। मेरा मानना है कि सड़क के निर्माण के समय उदघाटन के साथ ही एक बोर्ड लगाकर बताया जाए कि सड़क की अवधि क्या है किसने इसे बनाया और कितना बजट खर्च हुआ। इस तरफ…
श्रीनगर, 06 जुलाई (ता)। अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भारतीय सेना 24 घंटे मेडिकल सहायता उपलब्ध करा रही है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और ऊंचाई वाले दुर्गम मार्गों पर तैनात सेना की मेडिकल टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। समय पर उपचार और त्वरित राहत के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा जारी रखने में मदद मिल रही है।यात्रा मार्ग पर सेना के डॉक्टर, पैरामेडिक्स और मेडिकल असिस्टेंट विशेष मेडिकल एड पोस्ट संचालित कर रहे हैं। इन केंद्रों पर ऑक्सीजन सिलेंडर, जीवनरक्षक दवाएं,…
मेरठ 06 जुलाई (प्र)। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई, घरेलू व कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के आसमान छूते दामों और हाल ही में बिजली के बिलों पर थोपे गए 10% ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) के खिलाफ व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत) ने प्रदेश के लाखों छोटे दुकानदारों, लघु व कुटीर उद्योगों तथा आम जनता की आवाज उठाते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम एक व्यापक मांग-पत्र सौंपा है. यह मांग-पत्र जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार को जनहित में तत्काल कड़े कदम उठाने के निर्देश देने…
