Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»जलालाबाद का नाम बदलकर अब होगा ‘परशुरामपुरी’, योगी कैबिनेट ने दी 29 में से 27 प्रस्तावों को मंजूरी
    देश

    जलालाबाद का नाम बदलकर अब होगा ‘परशुरामपुरी’, योगी कैबिनेट ने दी 29 में से 27 प्रस्तावों को मंजूरी

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 6, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 06 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को उनके सरकारी आवास पर सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 29 में 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। कैबिनेट ने शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम बदलकर परशुराम पुरी करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी है। कैबिनेट ने स्टार्टअप नीति-2026, उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन, होमगार्डों के लिए पांच लाख रुपए तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना और तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना जैसे कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई।

    शाहजहांपुर की नगर पालिका परिषद जलालाबाद क्षेत्र के तहत आने वाले कस्बे जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर परशुराम पुरी करने के प्रस्ताव को कैबिनेट में स्वीकृति मिली है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला हुआ है। शाहजहांपुर के जलालाबाद कस्‍बे का नाम बदलकर परशुराम पुरी करने का प्रस्‍ताव पास हो गया है।

    नाम परिवर्तन के इस प्रक्रिया की शुरुआत मार्च 2018 से हुई थी। यह स्‍थान भगवान परशुराम की जन्‍मस्‍थली मानी जाती है। यहां भगवान परशुराम का एक प्राचीन मंदिर भी है। शाहजहांपुर नगर पालिका परिषद ने मार्च 2018 और सितंबर 2023 में बोर्ड बैठक में इस प्रस्‍ताव को पारित किया। शाहजहांपुर के तत्‍कालीन डीएम ने अपनी संस्‍तुति के साथ प्रस्‍ताव प्रदेश सरकार को भेजा था। प्रदेश सरकार ने इसे केंद्र सरकार को आगे भेज दिया था। केंद्र सरकार ने 20 अगस्‍त, 2025 को राज्‍य सरकार के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे थी जिसे आज कैबिनेट बैठक में हरी झंडी दिखा दी गई है।

    गोरखपुर और मुरादाबाद में बनेंगे नए अस्पताल
    गोरखपुर और मुरादाबाद जिले में श्रमिकों के लिए 100-100 बेड के नए अस्पताल बनाए जाएंगे. इसके अलावा वाराणसी में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए फ्री जमीन के आवंटन प्रक्रिया को भी मंजूर कर दिया गया है. मेडिकल कॉलेज में 50 प्रतिशत सीटें बच्चों के लिए आरक्षित रहेगी. स्वास्थ्य विभाग के तहत यह फैसला किया गया है.

    1.60 लाख होमगार्ड्स को मिलेगा फायदा
    योगी कैबिनेट ने अहम और बड़ी 5 लाख रुपए तक की कैशलेस इलाज सुविधा को भी मंजूर कर दिया है. इसका फायदा यूपी के करीब 1.60 लाख होमगार्ड्स जवानों और उनके आश्रित परिजनों को मिलेगा. बता दें कि यूपी में फिलहाल 1.18 लाख होमगार्ड के जवान हैं, जबकि 41 हजार जवानों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. ऐसे में अब कुल जवानों की संख्या 1.60 लाख हो गई है. आश्रित परिजन योजना का फायदा इन सभी को मिलेगा. जहां वह 5 लाख रुपए तक का इलाज फ्री में करवा सकेंगे.

    पशुपालकों के लिए बड़ी योजना
    यूपी सरकार ने राज्य के पशुपालकों के लिए भी बड़ी योजना का ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मुख्यमंत्री जोखिम प्रबंधन एवं पशुधन बीमा योजना लागू होगी. इसमें प्रीमियम का 85 प्रतिशत राज्य सरकार की तरफ से उठाया जाएगा. जबकि 15 प्रतिशत राशि पशुपालकों की रहेगी. इस योजना को किसानों और पशुपालकों पर आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है.

    योगी कैबिनेट के अहम फैसले
    गाजियाबाद, कानपुर और रायबरेली में तीन निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी मिल गई है.
    अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों की सीधी भर्ती नियमावली-2022 में संशोधन को मंजूरी. जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार सीधे नौकरी दे सकेगी.
    उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप नीति-2026 को मंजूरी.
    गोरखपुर और मुरादाबाद नगर निगम के लिए भी अहम फैसला हुआ है. यहां म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करने और क्रेडिट रेटिंग के लिए राशि उपलब्ध कराई जाएगी.
    वेतन समिति-2016 की जो सिफारिशें हैं, उनको मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति देखेगी.

    lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news yogi-adityanaths-cabinet
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.