मेरठ / गाजियाबाद 06 जुलाई (प्र)। न्यू विकास नगर कॉलोनी निवासी तुषार पर फायरिंग के मामले में लोनी थाना पुलिस ने उसके बहनोई सिपाही बलराज नगर निवासी विवेक और जेल से छूटे उसके साथी नवनीत उर्फ मीनू को गिरफ्तार कर लिया है। विवेक मेरठ जेल में वार्डर के पद पर तैनात था। अब वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा ने उसे निलंबित कर दिया है। आरोपी ने जेल से गैरहाजिर होकर जानी थाना क्षेत्र के टिमकिया गांव निवासी गैंगस्टर योगेश भदौड़ा के शूटर नवनीत उर्फ मीनू के साथ वारदात की थी। इस वारदात का समाचार अमर उजाला में रविवार को…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
मेरठ, 06 जुलाई (प्र)। राजपूत महासभा ने बीती गत दोपहर गढ़ रोड पर जनकपुरी (अजंता कालोनी ) स्थित राजपूत भवन में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं निवर्तमान कार्यकारिणी का सम्मान समारोह किया। अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह राघव और संचालन बनी सिंह चौहान ने किया। महासभा के संरक्षक अर्जुन सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष सुभाष सिंह चौहान, महासचिव बनी सिंह चौहान, आनंद प्रकाश तोमर और कोषाध्यक्ष विजय राघव को शपथ दिलाई। निवर्तमान अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह राघव, अध्यक्ष सुभाष सिंह चौहान, नवमनोनीत संरक्षक भूपेश चौहान एवं मनुज सिंह आदि मौजूद रहे।
मेरठ/मुंडाली, 06 जुलाई (प्र)। साइबर सेल और मुंडाली पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी विज्ञापन देकर ठगने वाले छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित टेंट हाउस और इवेंट डेकोरेशन के फर्जी विज्ञापन डालकर लोगों से एडवांस बुकिंग का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपये ठगते थे।नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर संदिग्ध फ्राड और धोखाधड़ी की लगातार शिकायतें दर्ज हो रही थीं । इन्हें और पीड़ितों द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों और आइएमईआई नंबरों की ट्रेसिंग के आधार पर पुलिस को पता चला कि यह पूरा गिरोह मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र से संचालित हो रहा है।…
मेरठ, 06 जुलाई (प्र)। गली में गेट खोलने के मामले को लेकर देहलीगेट थाने पहुंचे पीड़ित को सलाह देते हुए दारोगा विनय कुमार ने प्रशासनिक अफसरों पर टिप्पणी कर दी। बातचीत का यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित हो गया। दारोगा ने पीड़ित वसीम से कहा कि एसडीएम के पास जाओ। प्रशासनिक अफसर मोटी-मोटी तनख्वाह ले रहे हैं, एसी में बैठते हैं। वहां जाकर शिकायत करो। इसके बाद थाने की तरफ हाथ कर कहा कि देखो कहीं एसी लगा है क्या ? नाले की खोदाई हो चुकी है, उसे भी सही नहीं कर पा रहे हैं।दरअसल, देहलीगेट क्षेत्र में…
मेरठ 06 जुलाई (प्र)। मेरठ का मुंडाली गैंग देशभर में लोगों से हैंडीक्राफ्ट डेकोरेशन सामान ऑनलाइन बेचने के नाम पर साइबर ठगी कर रहा था। 12 से ज्यादा राज्यों में आरोपियों के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। प्रतिबिंब पोर्टल से इस गिरोह के बारे में मेरठ पुलिस को चला और धरपकड़ के लिए साइबर सेल को लगाया गया। मुंडाली गैंग के छह आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए काफी सामान बरामद किया गया है। इन सभी के बैंक खातों को ब्लॉक कराने और रकम रिकवरी के लिए टीम को लगाया है। मेरठ के मुंडाली में हैंडीक्राफ्ट डेकोरेशन का सामान बनाने…
मेरठ 06 जुलाई (प्र)। लोहियानगर थाना क्षेत्र में युवती अफशा की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्य आरोपी बड़े भाई आरिश को जेल भेजने के एक दिन बाद रविवार को पुलिस ने मृतका की मां कासिफा और उसके दो अन्य भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का आरोप है कि सभी ने हत्या के बाद सबूत मिटाने और घटना को छिपाने की कोशिश की।शनिवार सुबह करीब छह बजे हुई अफशा की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को उसकी मां कासिफा, तीसरे नंबर के भाई मोहम्मद कैफ और सबसे छोटे नाबालिग भाई…
मेरठ 06 जुलाई (प्र)। जिले के विकास कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कार्ययोजना में नए प्रस्तावित कार्यों की मांग की। उन्होंने मांग की है कि मेरठ मवाना पौड़ी मार्ग के किलोमीटर 5 एवं 6 में साइड ड्रेन में पाइप डालकर चौड़ीकरण व आरसीसी डिवाइडर का कार्य कराया जाए। खिर्वा रोड से ग्राम दांतल जटौली द्वारकापुरी होकर ग्राम पावली खास तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए। मेरठ पौड़ी मार्ग कसेरूखेड़ा नाले से मोदीपुरम तक मार्ग के किलोमीटर 4. 5. 6 में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाए। मलियाना लखवाया मार्ग से…
मेरठ 06 जुलाई (प्र)। लिसाड़ी गेट पुलिस और स्वाट टीम ने लोहियानगर क्षेत्र के हुमायूँ नगर के बेसमेंट में अवैध हथियार बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए है। आरोपियों के कब्जे से चार बनी हुई और पांच अध बनी पिस्टल बरामद किए गए है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना पर हुमायूँ नगर में वसीम के मकान के बेसमेंट में संचालित अवैध शस्त्र निर्माण फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। अंतर जनपदीय गिरोह के तीन आरोपी हिस्ट्रीशीटर वसीम, हुमायूँ नगर…
रामनगर (नैनीताल)/मेरठ 06 जुलाई। रामनगर के सांवल्दे स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में शनिवार देर रात पुलिस ने देह व्यापार, शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 52 पुरुष और एक नाबालिग समेत 10 महिलाओं को पकड़ा है। इस दौरान रिजॉर्ट का महाप्रबंधक भाग गया। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है। 52 लोगों के साथ ही रिजॉर्ट के जीएम के खिलाफ पॉक्सो, देह व्यापार समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मुख्य आरोपी मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर निवासी उमेंद्र है। उसके साथ करीम नगर निवासी मेहराजुद्दीन भी पार्टी में शामिल था।…
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार का कार्यक्रम चल रहा है. 4 जुलाई से शुरू हुए इस कार्यक्रम का समापन 9 जुलाई को होगा. ईरान की ओर से दुनिया के अलग-अलग देशों से दिग्गजों को इस राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़ को देखने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैरान जताई थी. उन्होंने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि मुझे लगता था कि ईरानी खामेनेई से नफरत करते हैं. इसके साथ ही ट्रंप ने धमकी देते हुए कहा…
