नई दिल्ली, 06 जुलाई (ता)। भगवान शिव, जिन्हें महादेव के नाम से भी जाना जाता है, विश्वभर के हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण देवताओं में से एक हैं। वे करुणा, निष्पक्षता और प्रेम के प्रतीक हैं। वे ब्रह्मांड को पूर्णतरू रूपांतरित करने की शक्ति रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि बुरी शक्तियां मानव जगत से दूर रहें। भगवान शिव के गुण वास्तव में अनगिनत हैं, लेकिन कुछ ऐसे गुण हैं जिन्हें उनके भक्त पूजते हैं और उनका अनुकरण करना चाहते हैं। यहां भगवान शिव के 7 गुण दिए गए हैं जिन्हें प्रत्येक भक्त अपने जीवन में उतारना चाहता है३एक…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
मेरठ, 06 जुलाई (प्र)। न्यायालय अपर जिला जज विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम अजय कुमार प्रथम ने रिश्वत लेने के आरोप में आरोपी सहारनपुर के लेखपाल निर्मल कुमार गुप्ता को छह साल के कारावास की सजा सुनाई है। सरकारी वकील संजीव कुमार गुप्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता इकलाख पुत्र मोहम्मद वुफोल अहमद निवासी ग्राम जगोता, थाना नकड़, जनपद सहारनपुर ने पांच अगस्त 2016 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन पुलिस मेरठ में उपस्थित होकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। इकलाख ने बताया था कि उसकी जमीन राजमार्ग चौड़ीकरण के लिए निर्माण के लिए अधिकृत की गई थी। जिसमें आरोपी लेखपाल निर्मल कुमार गुप्ता…
मुजफ्फरनगर, 06 जुलाई (ता)। तितावी थाना क्षेत्र के मांडी की दोना फैक्टरी में मजदूरों को बंधक बनाने और नेपाल के मजदूर की गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित अंकित बालियान का हरियाणा के होडल थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीओ फुगाना विश्वजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने जांच के बाद लापरवाही पर एसओ होडल को लाइन हाजिर कर दिया है और एसआई को निलंबित किया गया है। आरोपी के चाचा विपिन बालियान व उसके साथी ज्ञानी को केस में षडयंत्र रचने का आरोपी…
मेरठ 06 जुलाई (प्र)। समाजवादी पार्टी के व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन में राम मंदिर में चंदा चोरी और शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट मामले में भाजपा को कठघरे में खड़ा किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि खुद को व्यापारियों का हितैषी कहने वाली पार्टी की नीतियों से व्यापारी वर्ग त्रस्त है। उन्होंने सम्मेलन में व्यापारी सुरक्षा आयोग के गठन, शिक्षक वर्ग की तरह पंजीकृत व्यापारियों को भी विधानसभा में भेजने और खुदरा व्यापार को बचाने के लिए आनलाइन व्यापार करने वाली कंपनियों पर नियंत्रण करने को नियामक आयोग बनाने के प्रस्ताव रखे। कहा…
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर) 06 जुलाई। थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव के गोदाम में क्रिप्टो-क्रिश्चियन यानी गुप्त ईसाई जैसे मामले का भंडाफोड़ हुआ। गोदाम में चल रही प्रार्थना सभा के दौरान पुलिस और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। हंगामे के बीच मौके से 12 आरोपी पकड़े गए। पुलिस ने गोदाम मालिक समेत 14 आरोपियों के खिलाफ धर्मांतरण की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मौके से पकड़ी गई पांचों महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। बजरंग दल के जिला संयोजक भोपा के तिस्सा निवासी रवि ने पुलिस को जानकारी दी कि सुजडू गांव का राशिद जड़ौदा गांव के अपने गोदाम…
नई दिल्ली, 06 जुलाई (ता)। अमेरिका अपनी आजादी के 250 साल पूरे होने के मौके पर एक ऐसा काम कर रहा है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही। राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल में फिलाडेल्फिया के इंडिपेंडेंस नेशनल हिस्टोरिकल पार्क में 408 किलोग्राम का एक विशाल टाइम कैप्सूल जमीन में दफन किया जा रहा है। इसे अब नहीं, बल्कि पूरे 250 साल बाद यानी वर्ष 2276 में खोला जाएगा। इस कैप्सूल में आज के अमेरिका की संस्कृति, तकनीक, इतिहास और समाज को दर्शाने वाली कई खास चीजें रखी गई हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां जान सकें कि 2026 का अमेरिका…
मुंबई, 06 जुलाई (ता)। एक्टर आमिर खान और उनकी पार्टनर गौरी स्प्रैट ने आज कानूनी तौर पर शादी कर ली। दोनों ने गत दिवस करीब 12ः45 बजे मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर शादी के कागजात पर साइन किए। यह एक प्राइवेट मैरिज सेरेमनी थी, जिसमें दोनों परिवारों के लोग और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए।शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज के रूप में रजिस्टर की गई। इसके बाद सभी मेहमानों के लिए लंच का आयोजन रखा गया। आमिर की शादी में शामिल होने के लिए उद्योगपति मुकेश अंबानी, डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर…
मेरठ 06 जुलाई (प्र)। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार दिल्ली या प्रयागराज दूर नहीं होगा। दिल्ली- देहरादून ग्रीनफील्ड हाईवे (इकोनामिक कारिडोर) और गंगा एक्सप्रेसवे वाहनों के लिए खुला रहेगा। इन हाईवे पर कांवड़ियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दोनों हाईवे तक पहुंचने के लिए संपर्क मार्गों का रूट तैयार किया जा रहा है। हापुड़ बिजनौर-मुरादाबाद जाने या आने वाले वाहनों के लिए दिल्ली देहरादून हाईवे पर सिवाया के समीप से शुरू होने वाले कनेक्टर को प्रयोग करने का भी विकल्प तलाशा जा रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली, देहरादून, प्रयागराज और लखनऊ की कनेक्टिविटी बाधित न हो इसके…
नई दिल्ली, 06 जुलाई (ता)। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने कहा है कि 2025-26 शैक्षणिक सत्र के दौरान देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज अलग-अलग कारणों से बंद कर दिए गए।हालांकि, मौजूदा छात्रों को अपनी डिग्री पूरी करने की इजाजत होगी। इस दौरान देश भर के तकनीकी और इंजीनियरिंग कॉलेजों में चल रहे 950 से अधिक कोर्स भी बंद कर दिए गए। इन संस्थानों में से तीन सरकारी सहायता प्राप्त थे, जबकि बाकी निजी तौर पर संचालित किए जा रहे थे।एआईसीटीई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि इन कालेजों को धीरे-धीरे बंद किया गया। धीरे-धीरे बंद…
कानपुर, 06 जुलाई (ता)। इंसाफ तो इंसाफ होता है। फिर लड़ाई चाहे चंद रुपयों की हो या करोड़ों रुपयों की। एक जागरूक उपभोक्ता महज 24 रुपये के लिए जिला उपभोक्ता फोरम पहुंच गया। दरअसल, उसने बाम के दो पाउच खरीदे थे और उसके अंदर खाली डिब्बी निकली थीं। पांच साल सुनवाई के बाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने कीमत 24 रुपये सात प्रतिशत ब्याज समेत वापस करने का आदेश दिया है। ब्याज मुकदमा दाखिल करने की तारीख से भुगतान की तिथि तक देना होगा। साथ ही मानसिक क्षतिपूर्ति और मुकदमा खर्च के रूप में 40 हजार रुपये भी अदा…
