नई दिल्ली, 06 जुलाई (ता)। भारत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी के लिए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को ‘मानसिक तौर पर बीमार’ कहा है। भारत की तरफ से ख्वाजा आसिफ के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी गई है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स के नए राष्ट्रपति सम्मान से नवाजे जाने पर टिप्पणी की थी। भारत सरकार ने कहा कि उनके पास कोई काम-काज नहीं है और वे ऐसी बातों पर बेतुकी टिप्पणियां करके अपना समय बिताते हैं जो उनकी समझ से बाहर हैं।
सरकारी सूत्रों ने कहा कि ख्वाजा आसिफ के पास “कोई जरूरी काम नहीं है” और वह अपना समय ऐसे मुद्दों पर “बेतुकी टिप्पणियां” करने में बिताते हैं, जो उनकी समझ से परे हैं। सूत्रों ने उन पर व्यक्तिगत हमला करते हुए उन्हें “मानसिक रूप से अस्थिर” तक करार दिया।
भारत सरकार के सूत्रों ने यह भी कहा कि जिस व्यक्ति के हाथ में पाकिस्तान जैसे देश का रक्षा मंत्रालय है, वह स्वयं उस देश की मौजूदा स्थिति को दिखाता है। सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का यह बयान न केवल गैर-गंभीर है, बल्कि उसकी राजनीतिक और कूटनीतिक सोच को भी जाहिर करता है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

