Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»बागपत में इकोनामिक कारिडोर पर अवैध कट बनाने पर 14 किसानों पर मुकदमा दर्ज
    देश

    बागपत में इकोनामिक कारिडोर पर अवैध कट बनाने पर 14 किसानों पर मुकदमा दर्ज

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 7, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बागपत 07 जुलाई। दिल्ली- देहरादून इकोनामिक कारिडोर पर बनाए अवैध कट ने हल्की बरसात में पूरे कारिडोर को खतरे में डाल दिया। एनएचएआई का दावा है कि किसानों के कारिडोर को क्षतिग्रस्त करने से ऐसा हुआ है। यहां गहरे- गहरे गड्ढे बन गए। एक गड्ढे ने तो सुरंग का रूप ले लिया है। एनएचएआइ ने पुलिस बल की मौजूदगी में पोकलेन मशीन की मदद से मरम्मत कार्य शुरू कराया है। एनएचएआइ के साइट इंजीनियर अंकित कुमार ने भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के भांजे राजेंद्र चौधरी समेत 14 किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कारिडोर की मुख्य सड़क पर भी जगह-जगह पैचवर्क किया जा रहा है।

    गत पांच जुलाई को हल्की वर्षा के बाद कारिडोर के किनारे गहरे गहरे गड्ढे बन गए। इनके वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए तो एनएचएआइ के अफसर हरकत में आए। सोमवार को इंजीनियर मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू हुआ। थोड़ी देर बाद मरम्मत कार्य का विरोध करते हुए स्थानीय लोग पहुंच गए, लेकिन पुलिस और एनएचएआइ कर्मियों के समझाने पर वापस लौट गए।

    एनएचएआइ के परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो दिल्ली- देहरादून इकोनामिक कारिडोर पर बागपत के गांगनौली गांव के पास का है। वीडियो में कारिडोर का कटा हुआ तटबंध प्रदर्शित किया गया है। यह किसी निर्माण की कमी या संरचनात्मक खराबी की वजह से नहीं है। यह काम स्थानीय प्रदर्शनकारियों ने बिना अनुमति के किया है। स्थानीय लोग उस जगह पर नया इंटरचेंज बनाने की मांग कर रहे हैं। लगातार स्कावट के कारण एनएचएआइ को उस जगह पर जरूरी ड्रेनेज, ढलान की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के काम पूरे करने की इजाजत नहीं मिली है।

    बिना इजाजत बनाए गए इस रास्ते से स्थानीय वाहन कारिडोर में आ-जा रहे हैं। इससे नेशनल हाईवे पर चलने वालों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। कई बार पुलिस-प्रशासन के सामने यह मामला उठाया है और बिना इजाजत बनाए गए रास्ते को बंद करने और तटबंध को ठीक करने के लिए पुलिस की मदद मांगी है। जरूरी कार्रवाई के लिए यह मामला राज्य सरकार तक पहुंचाया गया है। रूट पेट्रोलिंग के जरिए इस जगह पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    एनएचएआई, जिला प्रशासन के साथ मिलकर तटबंध को ठीक करने और रुके हुए ड्रेनेज व सुरक्षा के कामों को तुरंत पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि बिना किसी रुकावट के काम करने की जगह मिलने पर ट्रैफिक की सुरक्षित और सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

    bagpat Illegal cuts on the Economic Corridor tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.