लखनऊ, 07 जुलाई (ता)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चंदा-दान चोरों का गिरोह जनाक्रोश का सामना नहीं कर पा रहा है। इसीलिए चुपचाप बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के डबल इंजन चल नहीं रहे, टकरा रहे हैं। इनमें सत्ता का संघर्ष चल रहा है। अगर चढ़ावा चोरी की जांच ईडी, सीबीआइ, इनकम टैक्स करता तो जांच दिल्ली वालों के हाथ में होती, रिपोर्ट उनके पास जाती। दिल्ली वाले जब तक सोचते, तब तक लखनऊ वालों ने एसआइटी बना दी, अब रिपोर्ट इनके पास आएगी।
उन्होंने सपा पर उठाए जा रहे प्रश्नों को लेकर कहा कि चोरों को सब चोर नजर आते हैं। इंटरनेट मीडिया पर हमारे खिलाफ जो दुष्प्रचार चल रहा है, सपा कार्यकर्ता उस पर एफआइआर लिखाएंगे। पार्टी मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख ने कहा कि अयोध्या के श्रीराम मंदिर में खजाना देख कर सत्ता में बैठे लोग अंधे हो गए हैं। सारी लक्ष्मण रेखा पार कर गए हैं। पूरे विश्व के राम भक्त, सनातनी, साधु-संत, सर्वाेच्च न्यायालय, लोकसभा अध्यक्ष, अयोध्या वासी और पीडीए समाज घटना का संज्ञान ले। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर कहा कि उनके आगमन पर कर्फ्यू जैसी स्थिति रही।
भाजपा संगठन और सरकार में झगड़ा है। जब कोई काम नहीं था तो चाय पीने चले गए। गुटबाजी देखते हुए आम खाने गए थे। भाजपा सरकार ने लखनऊ में कोई काम नहीं किया, जिसे बता और दिखा सकें। लखनऊ में दिखाई दे रहे सभी बड़े प्रोजेक्ट समाजवादी सरकार में बनाए गए।
उन्होंने कहा कि इस बार विधान सभा चुनाव में लखनऊ के कई भाजपाई अपना क्षेत्र बदलने की तैयारी कर रहे है। वे जहां से लड़ेंगे, सपा उन्हें वहीं हराएगी। चीन के अतिक्रमण के प्रश्न पर कहा कि सीमा पर खतरा बढ़ता जा रहा है। आजादी के पहले और आजादी के बाद चीन ने भारत की सबसे ज्यादा जमीन छीनी है। सीमा पर सबसे ज्यादा उल्लंघन चीन की सेना ने किया है, लेकिन सरकार चुप है। इससे पहले सपा प्रमुख ने सीबीएसई व यूपी बोर्ड के गोरखपुर के मेधावी विद्यार्थियों गौरांश अग्रहरि, सर्वज्ञ मिश्रा, प्रिंस सिंह, अनन्या त्रिपाठी, दिव्या यादव, प्रिया चौहान, आस्था दुबे व सुप्रिया शर्मा को लैपटाप देकर सम्मानित किया।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

