अयोध्या, 10 जुलाई। चढ़ावा प्रकरण में एक और मामला सामने आया है। बुधवार को काम का समय बढ़ने और पगार घटने से खफा 23 गणनाकर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इसके चलते गुरुवार को केवल 13 गणनाकर्मी ही काम पर रहे। बताया जा रहा है कि इससे गणना का काम प्रभावित हो गया है। सामूहिक इस्तीफे के चलते ट्रस्ट, बैंक और कर्मचारियों को मुहैया कराने वाली एजेंसी को बड़ा झटका लगा है, हालांकि इस मुद्दे पर सभी ने चुप्पी साध रखी है। इस्तीफा देने वाले एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि मंदिर में चढ़ावा गणना का काम पहले…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
हाईवे पर होने वाले कुूल हादसों में सरकारी आंकड़ों के अनुसार सिर्फ इसलिए हो रहे क्योंकि वाहन चालक निर्देशों को समझ नहीं पाते हैँ। इसे ध्यान रखते हुए सड़क हादसे रोकने के लिए केंद्र सरकार के सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हाईवे और एक्सप्रेस वे पर साइन बोर्ड लगाने जा रहे हैँ इस पर लंबे निर्देशों के जगह अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइन बोर्ड का उपयोग होगा जिसे पढने में समय ना लगे। सरकार का यह प्रयास अच्छा है अगर इसके साथ ही जनपदों की सीमा पर जो अवैध बोर्ड हाईवे और मुख्य मार्गो पर लगाए जाते हैं उन…
लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर के बाद अब लगता है कि सरकार पूरी तौर पर कई विभागों की कार्यप्रणाली सुधारने का मन बना चुकी है। बीती 22 जून को अलीगंज के कोचिंग सेंटर में लगी आग में १५ युवाओं की मौत हो गई थी में अब खबरों के अनुसार कई जिलों के डीएम सहित नौ आईएएस, नौ पीसीएस और १४ अधिशासी अधिकारी व सहायक अभियंता व ५२ अवर अभियंताओं की सूची कार्रवाई के लिए एसआईटी द्वारा शासन को भेजी जा रही बताई जाती है। इससे संबंध खबर के अनुसार लखनऊ में गत 22 जून को अलीगंज सेक्टर डी में…
सूर्यगढ़ा (लखीसराय) 09 जुलाई। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को मिट्टी के घर के अंदर जमीन खोदकर दफना दिया। देर शाम पत्नी के नहीं दिखने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपित पति टूट गया और पूरी वारदात स्वीकार कर ली।इसके बाद पुलिस ने जमीन खुदवाकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया।…
गाजियाबाद 09 जुलाई। जिला मानसिक चिकित्सालय बरेली से जांच के लिए भेजे गए नमूने में मिर्गी की दवा सोडियम वैल्प्रोएट 500 एमजी अधोमानक पाई गई है। प्रदेश में इस बैच की दवा के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। संबंधित दवा हिमाचल प्रदेश की कंपनी बनाती है। अब शासन स्तर पर कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। प्रदेश के सभी जिलों से दवा का रिकार्ड तलब किया गया है। वेयरहाउस और अस्पतालों में उपलब्ध दवा वापस मंगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 30 अप्रैल को जिला मानसिक चिकित्सालय, बरेली…
मेरठ 09 जुलाई (प्र)। पारंपरिक हुनर को आधुनिक पहचान दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। बढ़ई, लोहार, सुनार, दर्जी, कुम्हार, मोची, नाई, राजमिस्त्री और हलवाई जैसे पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े कारीगरों को इस वर्ष आधुनिक उपकरणों से लैस किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के जरिए मेरठ में 1500 कारीगरों को प्रशिक्षण के बाद आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योजना के जरिए चयनित कारीगरों को केवल औजार ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक से काम करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण…
मेरठ 09 जुलाई (प्र)। फलावदा नगर के खतौली मार्ग स्थित बलराम फार्म हाउस में मंगलवार को चेयरमैन अशोक कुमार सैनी के बेटे वाशु सैनी के तिलक समारोह में वधू पक्ष ने दहेज और दिखावे के बजाय प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश दिया।वधू पक्ष ने फिजूल खर्च और दिखावे से दूर प्रकृति संरक्षण की एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए विभिन्न प्रजाति के 121 पौधे भेंट किए। हालांकि गोद में एक रुपया चांदी का रखा। सहारनपुर के कस्बा थानाभवन निवासी अर्जुन सैनी फल-सब्जी की आढ़त करते हैं। उनकी बेटी सिमरन का रिश्ता कुछ समय पूर्व फलावदा कस्बे के चेयरमैन अशोक कुमार…
मेरठ 09 जुलाई (प्र)। स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग एक्शन मोड में है। ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत बुधवार को हस्तिनापुर और बहसूमा क्षेत्र में चले विशेष अभियान में बिना वैध फिटनेस और परमिट के बच्चों को ढो रहे छह स्कूल वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया, जबकि विभिन्न नियमों के उल्लंघन में 17 वाहनों के चालान किए गए। इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मच गया। यह अभियान एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु वैध रंजन के नेतृत्व में चलाया गया। जांच के दौरान कई स्कूल वाहनों में…
मेरठ 09 जुलाई (प्र)। कुछ दिनों से कोचिंग सेंटर मेडा के निशाने पर चल रहे थे। अब कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई के बाद मेडा अवैध कॉलोनियों के ध्वस्तीकरण की डेट फिक्स कर रहा है। मेडा सचिव अर्पित गुप्ता का कहना है कि कोचिंग सेंटर संचालकों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए एक हेल्प डेस्क बनाई जा रही है। मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए उन्हें हेल्पडेस्क का सहयोग मिलेगा। पूरी जानकारी उन्हें दी जाएगी। जिस बिल्डिंग का मानचित्र स्वीकृत होगा, वहां पर कोचिंग सेंटर चलाये जा सकते हैं। इसका भी विवरण दिया जाएगा। हालांकि कोचिंग सेंटर ज्यादातर सील…
लखनऊ 09 जुलाई। अलीगंज सेक्टर-डी में 22 जून को अवैध बिल्डिंग में हुए भीषण अग्निकांड में 15 युवाओं की मौत के बाद सरकार कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अग्निकांड की जांच कर रहे दो सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआइटी) को नौ आइएएस और इतने ही पीसीएस अधिकारियों के नाम भेजे हैं जो इसके लिए कहीं न कहीं जिम्मेदार बताए जा रहे हैं। ये सभी अधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में तैनात रहे हैं, कुछ अभी भी पदस्थ हैं जबकि तीन सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि एसआइटी इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई…
