Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»चढ़ावा प्रकरण में 23 गणनाकर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अब मात्र 13 कर्मचारी बचे
    देश

    चढ़ावा प्रकरण में 23 गणनाकर्मियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, अब मात्र 13 कर्मचारी बचे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 10, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या, 10 जुलाई। चढ़ावा प्रकरण में एक और मामला सामने आया है। बुधवार को काम का समय बढ़ने और पगार घटने से खफा 23 गणनाकर्मियों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इसके चलते गुरुवार को केवल 13 गणनाकर्मी ही काम पर रहे। बताया जा रहा है कि इससे गणना का काम प्रभावित हो गया है। सामूहिक इस्तीफे के चलते ट्रस्ट, बैंक और कर्मचारियों को मुहैया कराने वाली एजेंसी को बड़ा झटका लगा है, हालांकि इस मुद्दे पर सभी ने चुप्पी साध रखी है।

    इस्तीफा देने वाले एक कर्मचारी ने मीडिया को बताया कि मंदिर में चढ़ावा गणना का काम पहले दो शिफ्टों में होता था। प्रकरण सामने आने के बाद कई लोगों को हटाया गया। इसके बाद एहतियातन दो शिफ्टों का काम एक शिफ्ट में कर दिया गया। पहले जहां छह घंटे की ड्यूटी थी, उसे बढ़ाकर नौ घंटे कर दिया गया है। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक की शिफ्ट में काम लिया जा रहा था। इतना ही नहीं, पहले जहां उन सभी को 14755 रुपये मासिक पगार मिलती थी, उसे भी घटा दिया गया। यह पगार भी लोगों की अलग-अलग कर दी गई, यानी किसी की आठ तो किसी को ग्यारह हजार रुपये महीना। इसके अलावा महीने में मिलने वाली छुट्टियों की संख्या भी कम कर दी गई है।

    श्रीराम मंदिर चढ़ावा गणना में कथित अनियमितताओं की जांच के दायरे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के वे अफसर-कर्मी भी आ गए हैं, जिन्होंने गणना प्रक्रिया के लिए लागू स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर में कथित तौर पर बदलाव किए।

    बता दें कि बैंक की ओर से अब नए कर्मचारी भर्ती किए जाएंगे, लेकिन इस बार कर्मचारियों की भर्ती वेरिफिकेशन के बाद ही की जाएगी। ऐसे में भर्ती करने में समय लग सकता है, जिस वजह से दान गिनने का काम प्रभावित होगा। दूसरी ओर, बैंक के सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस्तीफा दिया नहीं गया, बल्कि लिया गया है। इन कर्मचारियों को निकाला गया है, क्योंकि अब दाना गिनने के लिए कम कर्मचारी रखे जाएंगे और जो वेरिफाइड हैं, उन्हें रख लिया गया है।

    ayodhya ram-mandir tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.