मेरठ 08 जुलाई (प्र)। कई वर्षों के अंतराल के बाद पिछले साल जनपद में सर्किल रेट संशोधित किए गए थे। इस बार शासन ने पूरे प्रदेश में स्टांप शुल्क की गणना को आसान बनाने के लिए मानकीकृत सर्किल रेट सूची तैयार कराई है, ताकि प्रदेश के सभी जनपदों में एक समान व्यवस्था हो सके। निबंधन अधिकारियों ने मानकीकृत सूची तैयार करके जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दी है। इसी के साथ पुराने सर्किल रेट में वृद्धि का प्रस्ताव भी बनाया है, जिसे एक अगस्त से लागू करने की तैयारी है। वहीं डीएम डा. वीके सिंह ने इसे लागू करने से पहले…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) 08 जुलाई। दुल्हन का उस समय शादी का सपना टूट गया, जब दूल्हा शराब के नशे में धुत हालत में पहुंचा। दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया और बरात बैरंग लौट गई। गांव डूंगर से शिवम सोमवार रात बरात लेकर टांडा माजरा पहुंचा था। बरात पहुंचते ही दूल्हे को नशे धुत देखकर दुल्हन पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया। दरअसल, सोमवार शाम 5 बजे दूल्हा द्वारचार में नशे में लड़खड़ाते हुए पहुंचा। तिलक लगाने की रस्म के दौरान मुंह के बल गिर पड़ा। लड़की वालों और बारातियों ने उसे चारपाई पर बिठाया। उसके कपड़े उतारे, मुंह…
मेरठ 08 जुलाई (प्र)। सरकार की मंशा के बावजूद मेरठ के मवाना, हस्तिनापुर और मखदूमपुर क्षेत्र में 15 साल से सरकारी या निजी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। खादर क्षेत्र में बसों का संचालन परिवहन निगम और आरटीओ के बीच फंसा हुआ है। दोनों विभाग एक-दूसरे को बस सेवा न होने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं 5 जुलाई को हस्तिनापुर मखदूमपुर से रामराज मार्ग पर स्थित एक दर्जन से अधिक गांवों की इस समस्या को उठाया था। 15 साल पहले इन गांवों के लोग और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी सरकारी व निजी बसों में सफर करते थे। इसके बाद शासन…
मेरठ 08 जुलाई (प्र)। मोहकमपुर स्थित आईआईए भवन में मंगलवार को हुए एमएसएमई कॉन्क्लेव (अधिवेशन) में उद्योगों को एआई से जोड़ने पर जोर दिया गया राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के पूर्व सदस्य राजेश शर्मा ने एमएसएमई को देश की आर्थिक प्रगति का आधार बताया।उन्होंने उद्योगों से मजबूत कॉरपोरेट गवर्नेस एवं विधिक अनुपालन अपनाने का आह्वान किया।एसटीपीआई के निदेशक अश्विनी कुमार ने डिजिटल इंडिया, इनक्यूबेशन, नवाचार एवं तकनीकी सहयोग से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उद्योगों को नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएमएआई) के एमएसएमई…
मेरठ 08 जुलाई (प्र)। सेंट्रल मार्केट प्रकरण पर 14 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। एक सप्ताह से कम का समय है। ऐसे में कई निर्माण ऐसे हैं जिन्होंने सेटबैक छोड़ने और व्यापारिक गतिविधियों को बंद करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे निर्माणों के खिलाफ आवास एवं विकास परिषद एक बार फिर ध्वस्तीकरण का अभियान चलाने की योजना बना रहा है। मंगलवार को अधिकारी कार्रवाई की योजना को लेकर मंथन करते रहे। आवास एवं विकास परिषद ने 860 निर्माणों की सूची सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की है जिसमें आवासीय भूखंडों में व्यावसायिक गतिविधियां चल…
लखनऊ 08 जुलाई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एकेटीयू दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं से खुलकर बात की। राजधानी के सिद्धीखेड़ा बालिका गृह की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आज कल लड़के-लड़कियां पहले भाग जाते हैं। फिर लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती है और ऐसे बच्चे बाद में सरकार के भरोसे हो जाते हैं। उन्हें कोई स्वीकार नहीं करता है और वे बालगृह में पहुंचा दिए जाते हैं। सामने बैठे छात्र-छात्राओं से उन्होंने कहा कि यह आप सबका पराक्रम है। ऐसा पराक्रम न करिए। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा भी बंगलौर पढ़ने गया था। मैंने कहा कि कोई लड़की पसंद हो तो…
हैदराबाद 08 जुलाई। तेलंगाना में एक पुलिस अधिकारी के पास करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति मिली है। सोमवार शाम उन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान संकीरेड्डी भीम रेड्डी के रूप में हुई है। भीम रेड्डी हैदराबाद में पुलिस कंप्यूटर सर्विसेज में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के पद पर तैनात हैं। दोस्तों-सहयोगियों के नाम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी जांच में पता चला है कि रेड्डी ने करोड़ों की प्रॉपर्टी तेलंगाना व कर्नाटक में अपने रिश्तेदारों, दोस्तों, कथित बेनामीदारों और सहयोगियों के नाम पर खरीद रखी थी। तेलंगाना एंटी-करप्शन ब्यूरो ने रेड्डी के…
नई दिल्ली। राजधानी की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बहुप्रतीक्षित महिला समृद्धि योजना का लाभ अगले डेढ़ माह में मिलना शुरू हो सकता है। दिल्ली सरकार रक्षाबंधन, यानी 28 अगस्त, से इस योजना को लागू करने की तैयारी में है। योजना का औपचारिक शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों कराए जाने की संभावना है। इसके बाद पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह 2500 रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी। सरकारी तैयारियों के अनुसार योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दिया जाएगा। पात्रता के लिए परिवार की वार्षिक आय…
नई दिल्ली 07 जुलाई। राजधानी दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्ट (सार्वजनिक परिवहन) को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में मंगलवार को एक बड़ा कदम उठाया गया। केंद्रीय गृह मंत्री ने दिल्ली की जनता के लिए 300 नई आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन नई बसों के सड़कों पर उतरने के साथ ही दिल्ली में चलने वाली कुल इलेक्ट्रिक बसों की तादाद बढ़कर 4,838 हो गई है, जबकि सरकारी बसों का कुल आंकड़ा अब 6,593 तक पहुंच चुका है। इसके साथ ही दिल्ली पूरे देश में सर्वाधिक इलेक्ट्रिक बसों के संचालन वाला पहला राज्य बन गया है।…
लगता है भगवान इंद्र देव महाराज ने भी बरसने के लिए क्षेत्र बांट दिये हैं क्योंकि पिछले कई दिन से बादल तो खूब घिर घिर के आ रहे थे मगर पानी सभी जगह नहीं बरसा कहीं कुछ फुहारे चलीं तो कहीं खूब चले बादल मगर सभी को गर्मी से राहत एक साथ नहीं मिली।आज सुबह से मौसम सुहावना था हल्की हल्की बूंदाबांदी नजर आ रही थी पूरे शहर में पड़ा या नहीं वह बात तो अलग है लेकिन छावनी के इलाके में इंद्र महाराज लगभग 11 बजे से जो बरसना शुरू हुए तो कई दिनों की कमी कुछ घंटों में…
