Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश: दहेज की जगह वधु पक्ष ने भेंट किए चांदी का एक सिक्का और 121 पौधे
    देश

    प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश: दहेज की जगह वधु पक्ष ने भेंट किए चांदी का एक सिक्का और 121 पौधे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 9, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 09 जुलाई (प्र)। फलावदा नगर के खतौली मार्ग स्थित बलराम फार्म हाउस में मंगलवार को चेयरमैन अशोक कुमार सैनी के बेटे वाशु सैनी के तिलक समारोह में वधू पक्ष ने दहेज और दिखावे के बजाय प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश दिया।
    वधू पक्ष ने फिजूल खर्च और दिखावे से दूर प्रकृति संरक्षण की एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए विभिन्न प्रजाति के 121 पौधे भेंट किए। हालांकि गोद में एक रुपया चांदी का रखा।

    सहारनपुर के कस्बा थानाभवन निवासी अर्जुन सैनी फल-सब्जी की आढ़त करते हैं। उनकी बेटी सिमरन का रिश्ता कुछ समय पूर्व फलावदा कस्बे के चेयरमैन अशोक कुमार सैनी के बेटे वाशू सैनी से तय हुआ।
    हालांकि यह शादी बिना दहेज के रखी गई। मंगलवार शाम को चेयरमैन के फार्महाउस का उदघाटन के कार्यक्रम के साथ बेटे की सगाई भी दिन तय था। जिसमें शाम को तिलक के दौरान वधु पक्ष ने चांदी के एक रुपया गोद में रखकर तिलक किया। वहीं, विभिन्न प्रजाति के 121 पौधे भेंट भी किए। इनमें पीपल, बरगद, नीम, अशोका, चाइनीज पाम, नारियल और सुख-शांति के पौधे शामिल थे। वधू पक्ष ने कहा कि रिश्ते की शुरुआत के साथ पर्यावरण को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया है।

    मेहमानों ने इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि अगर हर परिवार खुशी के मौके पर वृक्षारोपण करे तो आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिलेगा। वर-वधू पक्ष ने पौधों को सींचकर बड़ा करने का संकल्प भी लिया गया।
    फलावदा कस्बा चेयरमैन अशोक कुमार सैनी के दो बच्चों में बड़ा बेटा वाशु सैनी और एक बेटी है, जबकि अर्जुन सैनी के भी दो बच्चों में एक बेटी सिमरन बड़ी है और बेटा छोटा है। करीब 24 दिन पहले ही यह रिश्ता तय हुआ था। इसमें लड़का पक्ष ने दहेज रहित शादी करने का पक्ष रखकर लड़की को अपनाया गया।
    चेयरमैन अशोक कुमार सैनी ने बताया कि वह खेत किसान होने के साथ सब्जी आढ़ती भी हैं। अब बेटा बलराम फार्महाउस को संभालेगा। यह रिश्ता उन्होंने दहेज रहित तय किया। हालांकि शादी देव उठने के बाद ही होगी।

    A unique message of nature conservation meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.