मेरठ 11 जुलाई (प्र)। अब पुराने और ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले ट्रक व बस मालिकों के लिए वाहन बदलना केवल पर्यावरण की जरूरत नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से भी फायदे का सौदा बनने जा रहा है। केंद्र सरकार की ‘परिवर्तन योजना’ के जरिए एनसीआर में पंजीकृत पुराने व्यावसायिक वाहनों को हटाकर नए बीएस- 6. सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने पर टैक्स, पंजीकरण शुल्क और बकाया कर में बड़ी राहत मिलेगी। परिवहन विभाग का मानना है कि यह योजना प्रदूषण कम करने के साथ-साथ परिवहन कारोबार को भी नई गति देगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) विकास यादव ने बताया कि…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
मेरठ 11 जुलाई (प्र)। 22 जुलाई को प्रस्तावित चौधरी चरण सिंह विवि के 38 वें दीक्षांत समारोह में 181 मेधावियों को पदक एवं प्रमाण पत्र मिलेंगे। विवि ने शुक्रवार को मेडल विजेताओं की सूची जारी कर दी। यदि सूची पर कोई आपत्ति है तो छात्र 12 जुलाई की शाम चार बजे तक सामान्य विभाग में दर्ज करा सकते हैं। विवि उक्त समारोह में 57 मेधावियों को प्रायोजित और 120 छात्र-छात्राओं को कुलपति स्वर्ण पदक देगा। नए नियमों के बाद इस साल विवि में मेडल कम हुए हैं। दीक्षांत में 2025 का कुलाधिपति स्वर्ण पदक कैंपस एवं कॉलेजों में पीजी स्तर…
लखनऊ 11 जुलाई। यूपी सरकार ने प्रधानों के बाद पहली बार अब सभी मौजूदा 75 जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बना दिया है। पंचायती राज विभाग ने शुक्रवार की शाम 7:30 बजे आदेश जारी कर दिया। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया- जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल शनिवार, 11 जुलाई को समाप्त हो रहा था। इससे पहले सरकार ने उन्हें प्रशासक बना दिया है। सामान्य तौर पर कार्यकाल खत्म होने के बाद जिलाधिकारी को प्रशासक बनाया जाता है, लेकिन सरकार के इस फैसले से अब ये अध्यक्ष आगामी पंचायत चुनाव होने तक अपनी कुर्सी पर बने रहेंगे। सरकार…
लखनऊ. राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हो रही मानसूनी बारिश की वजह से मौसम में नरमी देखी गई। कई जिलों में बादलों ने जमकर पानी बरसाया। मानसून की सक्रियता के चलते तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मानसूनी परिस्थितियों की वजह से अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके मद्देनजर कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कुछ जिलों में बारिश की तीव्रता को देखते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के लिए येलो…
राजनीतिक क्षेत्रों में होने वाली चर्चानुसार इस मानसून सत्र में केन्द्र सरकार के विधायी कामकाज में महिला आरक्षण विधेयक फिर से शामिल हो सकता है। क्योंकि पिछली बार के सत्र में इस परिसीमन विधेयक के साथ ही दो तिहाई समर्थन न मिलने के कारण सरकार को पीछे हटना पड़ा था बताते हैं कि राज्यसभा में तो सरकार के सामने ज्यादा समस्या इसे लेकर नहीं आएगी लेकिन लोकसभा में अंकगणित साधने की चुनौती का सामना करने के लिए इसके प्रबंधकों द्वारा द्रमुक तथा एनसीपी शरद पवार व सपा से सम्पर्क साधने के प्रयास किये जा रहे बताये जाते हैं क्योंकि यह…
देर सेही सही आये मानसून ने २४ घंटे में पूरे देश के ज्यादातर के हिस्सों में जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया क्योंकि जहां जहा बारिश पड़ी और जहां कम पड़ी वहां बारिश ने तबाही मचायी और नागरिकों के सामने मुश्किले खड़ी हुई कारण बताते है कि जल भरवा न हो और नाले नालियों की सफाई के लिए आये बजट का सही उपयोग ना करने से दिल्ली, बिहार यूपी सहित ९ राज्यों में हाईअलर्ट जारी करना पड़ा नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाईड से १००० यात्री फंसगये रायगढ़ में ३००० एलपीजी सिलेंडर पाताल गंगा में बह गये तथा देश की राजधानी दिल्ली में जलमग्न…
हासन (कर्नाटक) 10 जुलाई। कर्नाटक के सकलेशपुर में आयोजित ‘कटहल और आम मेले’ में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. जहां, एक विशालकाय कटहल को देखकर लोग दंग रह गए. आमतौर पर कटहल का वजन 20 से 25 किलो होता है, लेकिन इस मेले में आए 72 किलो के कटहल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सकलेशपुर तालुक बागवानी विभाग के वरिष्ठ सहायक निदेशक, बी.ई. भानुप्रकाश ने ईटीवी भारत को बताया, “जहां तक मुझे पता है, बागवानी विभाग में इस वजन की कटहल की कोई किस्म मौजूद नहीं है. इस बात की जांच की जा रही है कि…
प्रयागराज, 10 जुलाई। पहले पति से तलाक के बाद पत्नी के दूसरी शादी कर लेने पर भी पहले पति को गुजरा भत्ता देने के आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हैरानी जताई है। कोर्ट ने झांसी के अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय से यह स्पष्ट करने को कहा कि पत्नी के तलाक के बाद दोबारा विवाह कर लेने की जानकारी रिकॉर्ड पर होने के बावजूद उसे पहले पति से गुजारा भत्ता देने का आदेश क्यों पारित किया गया। न्यायमूर्ति प्रवीण कुमार गिरि ने मामले की सुनवाई करते हुए झांसी के एडिशनल प्रधान जज, फैमिली कोर्ट से स्पष्टीकरण तलब किया। याची ने…
नई दिल्ली 10 जुलाई। दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस के मामले में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने की कैद की सजा सुनाई है. जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच ने ये आदेश दिया. हाईकोर्ट ने 2 अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की थी लेकिन प्रयास असफल रहा. बता दें कि 16 फरवरी को कोर्ट ने राजपाल यादव को 18 मार्च तक की अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था. 5 फरवरी को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को कोई भी राहत…
हरदोई 10 जुलाई। उत्तर प्रदेश के हरदोई के सांडी मार्ग पर बावन चुंगी के निकट एसबीआई बैंक के पास लगे एटीएम का गेट खोलते ही एक सफाई कर्मचारी करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे हरदोई के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली शहर क्षेत्र के रुकमनापुर निवासी मनोज कुमार मल्लावां विकासखंड क्षेत्र के सुमेरपुर गांव में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। गुरुवार दोपहर वह अपने साथी मनोज के साथ हरदोई सांडी रोड स्थित बावन चुंगी के पास स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये…
