Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून
    • भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि
    • प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं
    • 16 करोड़ की लागत से बना पुल 16 ही दिन में टूट गया आखिर यह हो क्या रहा है
    • वायुसेना ही नहीं किसी भी सरकारी सेवा के अधिकारी या कर्मचारी को समय से पूर्व नौकरी छोड़ने की ?
    • आईटीआई की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एसटीएफ ने प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
    • हरिद्वार में सलीम वास्तिक के हवन करने पर हंगामा
    • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस चौकी पर आंतकी हमला, 9 सुरक्षाकर्मियों सहित 24 की मौत
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»लखीसराय में नशेड़ी पति ने कुल्हाड़ी से रेता पत्नी का गला, घर के अंदर ही दफनाया शव
    देश

    लखीसराय में नशेड़ी पति ने कुल्हाड़ी से रेता पत्नी का गला, घर के अंदर ही दफनाया शव

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 9, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सूर्यगढ़ा (लखीसराय) 09 जुलाई। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को मिट्टी के घर के अंदर जमीन खोदकर दफना दिया। देर शाम पत्नी के नहीं दिखने पर ग्रामीणों को संदेह हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपित पति टूट गया और पूरी वारदात स्वीकार कर ली।
    इसके बाद पुलिस ने जमीन खुदवाकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लखीसराय भेज दिया। मृतका की पहचान सहोदरी देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपित पति नागेश्वर बिंद उर्फ नागो बिंद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस एवं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे पति-पत्नी गांव स्थित चंडिका स्थान में पूजा-अर्चना करने गए थे। घर लौटने के बाद दोनों ने मुर्गा-चावल बनाया और भोजन किया। भोजन के बाद सहोदरी देवी सो गईं। इसी दौरान नागेश्वर बिंद ने मुर्गा के साथ शराब पी।

    नशे की हालत में उसने कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार से पहले पत्नी का गला रेता, फिर चेहरे और हाथ पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने घर के अंदर गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया और पूरे दिन सामान्य होने का प्रयास करता रहा।
    देर शाम को वह घर में बाहर से ताला लगाकर निकलने लगा। पड़ोसियों ने जब सहोदरी देवी की हलचल नहीं देख उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह मायके चली गई है, लेकिन घर में बंधी बकरियां भूख-प्यास से लगातार मिमिया रही थीं।
    सहोदरी देवी के बिना किसी को बताए कहीं नहीं जाने की बात से ग्रामीणों को संदेह हो गया। ग्रामीणों ने नागेश्वर बिंद को वहीं रोक लिया और पुलिस को सूचना दे दी।

    सूचना पर पहुंची सूर्यगढ़ा थाना पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपित ने हत्या कर शव दफनाने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने घर के अंदर खोदाई कर शव बरामद किया।
    पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि दंपती निःसंतान थे और इसी बात को लेकर उसने पत्नी की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस हत्या के वास्तविक कारण और अन्य संभावित पहलुओं की भी गहन जांच कर रही है।

    bihar husband-kills-wife lakhisarai tazza khabar tazza khabar in hindi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ के अपमान पर कितने साल की सजा? राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

    July 30, 2026

    भारतीय योग संस्थान के संस्थापक प्रकाश लाल को दी श्रद्धांजलि

    July 30, 2026

    प्रदूषण समाप्ति के उपाय हो जाएं तो 2050 तक 17 लाख मौतों को रोका जा सकता है, छह मिनट में मौत और 34 मिनट में अस्थमा का शिकार हो रहे हैं

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.