हाईवे पर होने वाले कुूल हादसों में सरकारी आंकड़ों के अनुसार सिर्फ इसलिए हो रहे क्योंकि वाहन चालक निर्देशों को समझ नहीं पाते हैँ। इसे ध्यान रखते हुए सड़क हादसे रोकने के लिए केंद्र सरकार के सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए हाईवे और एक्सप्रेस वे पर साइन बोर्ड लगाने जा रहे हैँ इस पर लंबे निर्देशों के जगह अंतरराष्ट्रीय स्तर के साइन बोर्ड का उपयोग होगा जिसे पढने में समय ना लगे। सरकार का यह प्रयास अच्छा है अगर इसके साथ ही जनपदों की सीमा पर जो अवैध बोर्ड हाईवे और मुख्य मार्गो पर लगाए जाते हैं उन पर भी रोक लगाने के साथ सुधार किया जाए। इनमें से बड़ी संख्या में अवैध रुप से होर्डिग्स ठेकेदार अफसरों की मिलीभगत से लगाते हैं और उन जगहों पर भी बोर्ड लगा दिए जाते हैं जहां लगाए ही नहीं जा सकते। सरकार को देखना होगा कि सड़क सुरक्षा के लिए शहरों व जनपदों में भी बहुत जरुरी है। इसके लिए नियमों का पालन कराने और मिलीभगत से जो इन साइन बोर्ड से मिलने वाले राजस्व की चोरी रोका जाना बहुत जरुरी है। सड़क परिवहन मंत्रालय ने इसके लिए पर्यटकों से राय ली है लेकिन हर जनपदों में जागरुक नागरिकों से राय ली जाए तो अच्छा होगा। जो ग्लोबल कोड और सिंबल लगाए जाएंगे अगर उनकी भाषा हिंदी भी हो तो और अच्छा होगा। एक जानकारी अनुसार
ऐसे होंगे साइन बोर्ड
रूट मार्करः एनएच-48 या एनई-1 (नेशनल एक्सप्रेस-वे)। यह एक निश्चित ज्यामितीय आकार (जैसे शील्ड) के अंदर लिखा होगा।
एग्जिट कोडः एक्जिट 15 या एक्जिट 24। यह दर्शाएगा कि हाइवे से बाहर निकलने का यह कौन-सा नंबर का रास्ता है। चालक को सिर्फ अपना एग्जिट नंबर याद रखना होगा।
जंक्शन कोडः दो या दो से अधिक हाइवे जहां मिलेंगे, उन्हें एक विशिष्ट नंबर दिया जाएगा।
सुविधाओं के सिंबल्सः ये नीले या हरे रंग के चौकोर बोर्ड पर सफेद रंग से बने होंगे।
हॉस्पिटलरू अंग्रेजी के एच अक्षर के साथ एक छोटा लाल या सफेद प्लस का चिह्न (या बेड का सिंबल)।
चार्जिंग स्टेशनः इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी का विशिष्ट सिंबल।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
