उत्तरकाशी, 13 जुलाई (ता)। हर्षिल के बाद आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र में खीर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से फिर आपदा का खतरा बना हुआ है। गत दिवस सिंचाई विभाग के कुछ कर्मी यहां अस्थायी सुरक्षा इंतजाम के मकसद से नदी के ऊपरी तटवर्ती क्षेत्र में वायरक्रेट स्थापित करवाने पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें लौटा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां समय रहते सही ढंग से सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए। अब मानसून आने के बाद बजट ठिकाने लगाने की तैयारी है। उन्होंने खीरगंगा नदी में हुए चैनलाइजेशन पर भी सवाल खड़े किए।
बता दें कि बीते गत दिवस धराली क्षेत्र में खीर गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया था, जिसके बाद हर्षिल थाना पुलिस ने नदी के तटवर्ती क्षेत्र के कुछ आवासीय भवनों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने तथा सतर्कता बरतने की अपील की थी। गत शाम को हल्की वर्षा के बाद यहां नदी का जलस्तर बढ़ गया।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

