मुंबई, 13 जुलाई (ता)। शिवसेना (यूबीटी) के पूर्व लोकसभा सदस्य विनायक राउत, उनके बेटे गितेश और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विनायक राउत की पुत्रवधू गिरिजा ने आरोप लगाया है कि पिछले आठ वर्षों से विनायक और अन्य आरोपितों ने उन्हें शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया और काला जादू किया। गिरिजा ने यह आरोप भी लगाया कि उन्हें तंत्र-मंत्र वाली रस्मों में हिस्सा लेने गोमूत्र पीने के लिए मजबूर किया गया।
पुलिस अधिकारी ने गत दिवस कहा कि 10 जून को कपूरबावड़ी पुलिस थाने में गिरजा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गिरिजा, राउत के बेटे जितेश (जिसे गीतेश भी कहा जाता है) की पत्नी हैं, लेकिन उनसे अलग रह रही हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने बीएनएस और महाराष्ट्र अंधविश्वास विरोधी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। विनायक ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बता खारिज कर दिया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, दिसंबर 2017 में जितेश से शादी के बाद, उनके साथ बार-बार मारपीट और बदसलूकी की गई, और उन्हें शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से परेशान किया गया।
Trending
- Nepal Flood राहत: US ने की 5 लाख डॉलर मदद की घोषणा, Sri Lanka देगा 10 लाख डॉलर
- मेरठ CCSU : 700 KM सफर कर मार्कशीट लेने पहुंचा छात्र, तीन बार थमा दी ‘फेल’ अंकतालिका
- 25 Years of SCO: उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर PM मोदी, ‘Global South’ की आवाज बुलंद करने की बड़ी तैयारी
- रक्षाबंधन से पहले जाम का झाम: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 8 किमी तक लगी वाहनों की कतार, गाजियाबाद में भी थमी रफ्तार
- भाजपा नेता नीतिन बाला जी पर गत रात को हमला, नागरिकों में रोष
- अनन्या पांडे और वॉकर ब्लांको का रिश्ता खत्म
- राजस्थान हाईकोर्ट के जज को हटाने की मांग
- न्यूयार्क के मेयर ने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भागवत के कार्यक्रम का विरोध किया
