Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश
    • भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
    • अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता
    • आज रात से बाबा औघड़नाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
    • हल्की बारिश होने पर उमस से लोगों को राहत, अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा
    • औघड़नाथ मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की भीड़
    • सरकारी अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने सिखेड़ा के किसान को बनाया निशाना
    • विधायक ने 25 शादी कराने वाले समधी पर किया केस
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»पत्नी की हत्या के बाद पति करने लगा अंतिम संस्‍कार, पुलिस ने चिता से निकाली लाश
    देश

    पत्नी की हत्या के बाद पति करने लगा अंतिम संस्‍कार, पुलिस ने चिता से निकाली लाश

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 14, 2026No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 14 जुलाई (प्र)। टीपीनगर की नई-बस्ती में महिला की धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात को पति ने ही अंजाम दिया। घटना छिपाने के लिए परिजनों ने आनन फानन में अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर दी और लाश लेकर श्मशान पहुंच गए। पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद फोर्स मौके पर पहुंच गई। जलती चिता से लाश निकाली गई और पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई।

    नई बस्ती निवासी सुरेश उर्फ टीटू मजदूरी करता है। उसकी पत्नी 45 वर्षीय विमलेश को लहूलुहान हालत में परिजन रविवार रात को पहले तो लोकप्रिय हॉस्पिटल और इसके बाद केएमसी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि महिला का ज्यादा खून बहने के कारण बचाया नहीं जा सका। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस घर लौट आए। परिजनों ने आननफानन में अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली और शव लेकर श्मशान पहुंच गए। किसी ने यूपी 112 पर सूचना देकर बताया कि महिला की हत्या की गई है। टीपीनगर इंस्पेक्टर अरुण मिश्रा मौके पर पहुंचे। उस समय चिता को अग्नि दे दी गई थी।

    पुलिस ने जलती चिता से शव निकाला, जिसे लेकर परिजन भिड़ गए। मौके पर हंगामा हो गया। दूसरी ओर, फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया और जांच शुरू कराई गई। पता चला कि गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पुलिस ने सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

    पुलिस ने सुरेश से पूछताछ की तो बड़ा खुलासा हुआ। सुरेश ने बताया कि चांदी के कुछ जेवर घर में नहीं मिल रहे थे। इस बात को लेकर रविवार रात पत्नी विमलेश से विवाद हो गया। पत्नी को थप्पड़ मारा और धक्का दिया। विमलेश ड्रेसिंग टेबल पर जा गिरी और शीशा टूटकर उसकी गर्दन में जा लगा। बताया कि तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां मृत्यु हो गई। सुरेश ने बताया कि उसने जानबूझकर कुछ नहीं किया। पुलिस ने आरोपी का बयान रिकार्ड किया है।

    एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि विमलेश नाम की महिला की परिजनों ने ही हत्या कर दी है। घटना को छिपाने के लिए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी थी। पति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ की जा रही है।

    crime news meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news wife-murder
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    शिवरात्रि पर सुबह से ही झमाझम बारिश

    August 11, 2026

    भोले की भक्ति में डूबी रामनगरी अयोध्या, तीन लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    August 10, 2026

    अतिवृष्टि से तमक नाला उफनाया, बैली ब्रिज बहा, चीन सीमा से संपर्क कटा, बीआरओ का कर्मचारी लापता

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.