लखनऊ, 15 जुलाई (ता)। कार्यकाल समाप्त होने पर ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को प्रशासक बनाए जाने के बाद अब क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों (ब्लाक प्रमुखों) को भी प्रशासक बना दिए जाने की तैयारी है। सरकार इससे संबंधित आदेश 18 जुलाई तक जारी कर सकती है। 19 जुलाई को कार्यकाल समाप्त होने के बाद ब्लाक प्रमुख भी प्रशासक के रूप में क्षेत्र के सामान्य रूटीन कार्यों को कराते नजर आएंगे।ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के प्रदेश सरकार के निर्णय के खिलाफ इलाहाबाद हाई कोर्ट और इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दाखिल याचिकाओं पर सुनवाई चल रही। उत्तर प्रदेश…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
नई दिल्ली 15 जुलाई। पूर्वी दिल्ली में अपनी पत्नी की उसके जन्मदिन पर गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने मंगलवार की शाम कथित रूप से आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने कहा कि उसने अपनी सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली।आरोपी मनीष भाटी का शव मयूर विहार इलाके में एक पांच सितारा होटल के पास मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने घटनाक्रम की पुष्टि की और कहा कि पुलिस को शाम छह बजे एक होटल…
नई दिल्ली, 15 जुलाई (ता)। केंद्र सरकार ने गत दिवस सुप्रीम कोर्ट में कहा कि तेजाब हमला के पीड़ितों को भी अब दिव्यांगजनों को मिलने वाले सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। सरकार ने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 में बदलाव किया है।केंद्र सरकार ने शीर्ष अदालत को कहा कि उसने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में बदलाव करके इस कानून के तहत मिलने वाले लाभों का दायरा बढ़ा दिया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और वी. मोहना की पीठ के समक्ष सरकार ने यह जानकारी देते हुए कहा कि कानून में बदलाव की अधिसूचना भी जारी…
लखनऊ 15 जुलाई। मंगलवार को संजय गांधी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान स्वास्थ्य योजनाओं की पहुंच और पात्रता को लेकर कहा कि यदि किसी परिवार में केवल दो सदस्य हैं तो उन्हें भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलना चाहिए। राशन कार्ड में छह सदस्यों की अनिवार्यता जैसी शर्तों पर सवाल उठाते हुए कहा, क्या हम लोगों को जनसंख्या बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं? सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होना चाहिए। (एसजीपीजीआइ) के 30वें दीक्षा समारोह में उन्होंने कहा कि पात्रता की ऐसी शर्तें, जिनसे छोटे परिवार…
मेरठ, 15 जुलाई (प्र)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर गत दिवस एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत नगर निगम के काशी स्थित कान्हा उपवन में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी शामिल हुए। मेयर हरिकांत अहलूवालिया व भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि केवल सेल्फी लेने के लिए पेड़ न लगाएं, बल्कि जिस पेड़ को आप लगाएं, उसकी पूरी चिंता व देखभाल भी करें। पर्यावरण को बचाने का एकमात्र विकल्प केवल पौधारोपण है। नगर…
प्रयागराज, 15 जुलाई (ता)। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मेरठ के वर्ष 2007 के चर्चित फर्जी पॉवर ऑफ अटॉर्नी और बैंक ऋण से जुड़े धोखाधड़ी मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी रितेश जायसवाल के विरुद्ध लंबित आपराधिक कार्यवाही और आरोपपत्र को रद्द कर दिया। न्यायालय ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों से स्पष्ट है कि आवेदक स्वयं धोखाधड़ी का शिकार हुआ था, न कि उसका सहभागी। ऐसे में उसके विरुद्ध मुकदमे को जारी रखना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। रितेश की याचिका पर न्यायमूर्ति संदीप जैन ने सुनवाई की।मामले के अनुसार, विवादित संपत्ति मूल रूप से मूलचंद, नत्थू सिंह और सोहनलाल की…
थाना सदर बाजार के क्षेत्र बिल्लेश्वर नाथ मंदिर से पिछले लगभग 150 साल से निकल रही भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा लम्बे विवाद के बाद अब यह तो तय है कि समय से 16 जुलाई को ही निकलेगी। स्मरण रहे कि रथयात्रा को निकालने के लिए गठित समितियों के विवाद के बीच कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष श्री दिनेश गोयल द्वारा भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर सेवक दल के माध्यम से रथयात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी साथ ही इसके संदर्भ में सेवक दल द्वारा 2015 व 2018 में दी गयी अनुमति की प्रति भी संलग्न की गयी इस प्रार्थना पत्र…
नई दिल्ली 15 जुलाई। बांग्लादेश से करीब तीन दशक से निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन की फिर से अपने ‘दूसरे घर’ कोलकाता में रहने की इच्छा पूरी हो सकती है अरसे से भारत में रेजिडेंट परमिट पर रह रहीं लेखिका के लिए प. बंगाल सरकार कोलकाता में रहने संबंधी प्रस्ताव भेजने पर विचार कर रही है। करीब 20 साल बाद तसलीमा कोलकाता लौट रही हैं। वह एक अगस्त को रविंद्र सदन में कट्टरपंथ विरोधी कवि-लेखक सम्मेलन में हिस्सा लेंगी। तसलीमा को 2007 में बंगाल की बुद्धदेव भट्टाचार्य सरकार मुस्लिम कट्टरपंथियों के हिंसक विरोध के बाद राज्य से निकाल दिया था। बांग्लादेश…
मेरठ, 15 जुलाई (प्र)। आवासीय भवनों में संचालित स्कूलों, अस्पतालों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती ने मेरठ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के शिक्षा जगत में हलचल मचा दी है। यहां हजारों निजी विद्यालयों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। स्कूल संचालकों का कहना है कि यदि आदेश का व्यापक स्तर पर पालन कराया गया तो सबसे बड़ा नुकसान लाखों विद्यार्थियों की पढाई और हजारों शिक्षकों- कर्मचारियों की आजीविका को होगा। ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय लोकदल (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) के प्रदेश महासचिव कवलजीत सिंह ने बताया कि सुप्रीम…
मेरठ, 15 जुलाई (प्र)। नए पासपोर्ट के लिए मेरठ में अपाइंटमेंट स्लाट बुक करने वालों के लिए खुशखबरी है। अब कैंट पोस्ट आफिस में बने पासपोर्ट सेवा केंद्र में 2 जगह 6 काउंटर खुलेंगे। इन काउंटरों का निर्माण हो चुका है। इसके साथ पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए आने वाले लोगों के लिए एसी वेटिंग हाल भी बनाया गया है। इन काउंटरों के लिए डाक विभाग ने अपने कार्यालय में जगह दी है, जिससे काउंटरों का निर्माण हो सका।कैंट पोस्ट आफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र का संचालन होता है। अभी फिलहाल यहां पर 96 अपॉइटमेंट स्लाट बुक होते है और दो…
