Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»सुपरटेक मेरठ स्पोटर्स सिटी में 11वीं मंजिल पर रुक गई लिफ्ट, एक परिवार के पांच सदस्य फंसे
    देश

    सुपरटेक मेरठ स्पोटर्स सिटी में 11वीं मंजिल पर रुक गई लिफ्ट, एक परिवार के पांच सदस्य फंसे

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 15, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 15 जुलाई (प्र)। दिल्ली- दून हाईवे पर स्थित सुपरटेक मेरठ स्पोटर्स सिटी के एफ टावर में 11वीं मंजिल पर लिफ्ट मंगलवार देर रात रुक गई। इसमें एक ही परिवार के पांच सदस्यों फंस गए। 20 मिनट तक उनकी सांस अटकी रही। जान बचाने को वह लिफ्ट में चिल्लाते रहे। स्वजन व करीबियों को फोन करते रहे। बताया जा रहा है कि बिजली गुल होने से नहीं, बल्कि मेंटीनेंस नहीं होने से लिफ्ट रुकी। 20 मिनट बाद पहुंचे टावर के लोगों ने किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खोलकर फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस पूरी घटना की वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गए।

    दून हाईवे पर सुपरटेक मेरठ स्पोटर्स सिटी कालोनी में पांच टावर हैं। सभी टावर 14 मंजिल के हैं। चार टावरों में दो-दो लिफ्ट हैं, जबकि पांचवें टावर डी वन में एक ही लिफ्ट हैं। पांचों टावरों में 445 फ्लैट हैं। करीब 350 फ्लैट में लोग रहते हैं। बी चार टावर निवासी उमेश सक्सेना ने बताया कि मंगलवार रात एफ टावर में 11 वीं मंजिल के फ्लैट में रहने वाले परिवार के पांच सदस्य ग्राउंड फ्लोर से लिफ्ट से अपने फ्लैट जा रहे थे। लिफ्ट 10 वीं और 11वीं मंजिल के बीच पहुंची, तभी वह रुक गई। लिफ्ट सवार लोगों ने शौर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी प्रयास के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर फंसे लोगों को खींचकर बाहर निकाला गया।

    उमेश सक्सेना ने बताया कि लिफ्ट लंबे समय से मेंटीनेंस नहीं होने से रुकी। लिफ्ट में फंसे लोगों को निकालने के वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गए। कालोनी के लोगों का कहना है कि टावर के मेंटीनेंस का कार्य वाईजी स्टेट कंपनी देखती है। तैनात मैनेजर मोहित कौशिक काफी समय पहले चले गए है। अब कालोनी की मेंटीनेंस रामभरोसे हैं। मैंटीनेंस आफिस मैनेजर अमरपाल से उनका पक्ष जानने को काल की, मगर मोबाइल स्विच आफ था।

    यह बोले टावरवासी
    सुपरटेक मेरठ स्पोटर्स सिटी कालोनी निवासी उमेश सक्सेना, मुकेश बालियान, देवराज राठी, संजय, विचित्र वीर सिंह, विशाल गर्ग, आरके सिंह ने बताया कि प्रत्येक पांच टावर में दो-दो लिफ्ट पास हैं। इसमें से चार टावर में दो- लिफ्ट लगी हैं। डी -वन टावर में एक लिफ्ट है। बेसमेंट में अभी तक बरसात का पानी भरा है। बी-फोर टावर में दो दिनों से पेयजल की समस्या है। मेंटीनेंस आफिस के कर्मचारी कभी मोटर खराब होने तो कभी वोल्टेज कम होने का हवाला देते हैं। लोगों को पीने का पानी खरीदकर लाना पड़ रहा है। मेंटीनेंस शुल्क देने के बाद भी मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है।

    meerut news meerut report Supertech Meerut Sports City Lift tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.