मेरठ, 15 जुलाई (प्र)। मेरठ रेंज में अपराधियों और संगठित गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने इस वर्ष बड़ी कार्रवाई की है । 1 जनवरी 2026 से अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत 122 मुकदमे दर्ज कर 494 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत करीब छह करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क की गई है। वहीं प्रभावी पैरवी के चलते 61 गैंगस्टर मामलों में आरोपियों को न्यायालय से सजा भी दिलाई गई है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जनपदों में अपराधियों, गैंगस्टरों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के साथ-साथ उन्हें न्यायालय से सजा दिलाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
आंकड़ों के मुताबिक मेरठ जनपद में गैंगस्टर एक्ट के तहत 41 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें 173 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बुलंदशहर में सबसे अधिक 57 मुकदमे दर्ज हुए और 220 आरोपी गिरफ्तार किए गए। बागपत में 16 मुकदमों में 71 तथा हापुड़ में आठ मुकदमों में 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत मेरठ रेंज में करीब छह करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। इसमें मेरठ में सबसे अधिक 3.35 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई। बुलंदशहर में 2.35 करोड़, हापुड़ में 30 लाख और बागपत में चार लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई। पुलिस की प्रभावी विवेचना और पैरवी के चलते इस वर्ष अब तक गैंगस्टर एक्ट के 61 मामलों में अदालत ने आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है।
इनमें मेरठ के 16, बुलंदशहर के 37, बागपत के तीन और हापुड़ के पांच मामले शामिल हैं।
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समाज विरोधी तत्वों, आदतन अपराधियों और साइबर अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट, जिला बदर, संपत्ति जब्ती और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी और कानून व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
Trending
- बिहार में 17 अगस्त से जमीन-फ्लैट की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, डीड से स्टांप तक पूरा काम ऑनलाइन
- हिमाचल के सोलन में NH-205 पर भूस्खलन, कार पर गिरी चट्टान; एक की मौत और दो घायल
- 10-20 के प्लास्टिक नोट के ट्रायल को मंजूरी, जानिए कितने छपेंगे नए नोट
- होटल-रेस्तरां वालों के लिए नई एडवाइजरी, एक गलती और बंद हो जाएगी दुकान, जानिए नए निर्देश
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल

