Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»अवैध-संबंध के शक में भाभी को चाकू गोदकर मार डाला, आरोपी ननद गिरफ्तार
    देश

    अवैध-संबंध के शक में भाभी को चाकू गोदकर मार डाला, आरोपी ननद गिरफ्तार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 15, 2026No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 15 जुलाई (प्र)। मेरठ में अवैध संबंधों के शक में ननद ने अपनी भाभी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद परिजनों ने इसे फर्श पर गिरने से हुई मौत बताकर मामला छिपाने की कोशिश की, लेकिन 2 दिन की जांच के बाद मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस ने हत्या का खुलासा कर दिया।

    12 जुलाई को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में हुई इस वारदात में पुलिस ने आरोपी ननद को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। वहीं, खुलासे के बाद मृतका का पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोग फरार हैं।

    अहमदनगर गली नंबर-2 निवासी हाजी जाहिद शहर में एम्पायर टेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। करीब 40 साल से वह इस कारोबार से जुड़े हैं। उनके परिवार में 2 बेटे शाहवेज, शाजेब और बेटी रिम्शा हैं। सुभाष बाजार स्थित पहली दुकान पर हाजी जाहिद खुद बैठते हैं, जबकि अहमदनगर स्थित दूसरी ब्रांच शाहवेज संभालता है।

    करीब छह साल पहले शाहवेज की शादी किदवई नगर निवासी 28 वर्षीय निदा उर्फ सोनी से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। वहीं, रिम्शा की शादी अहमदनगर से करीब तीन किलोमीटर दूर करीबनगर निवासी ओवेश से हुई है, जो ऑनलाइन कपड़ों का कारोबार करता है।
    मृतका निदा के परिजनों के मुताबिक, 12 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसी का फोन आया कि उनकी बेटी के साथ ससुराल में कोई अनहोनी हो गई है। सूचना मिलते ही मां, दोनों भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे।

    घर के अंदर निदा का शव फर्श पर पड़ा था और आसपास काफी खून फैला था। उसके हाथ, पैर और गले पर चोट के निशान थे। यह देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ कोतवाली संग्राम सिंह और लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर जांच शुरू की गई।
    जांच के दौरान पुलिस ने ननद रिम्शा से पूछताछ की। पूछताछ में उसके बार-बार बयान बदलने पर शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली। रिम्शा ने बताया कि उसे शक था कि उसकी भाभी निदा और उसके पति ओवेश के बीच संबंध हैं।

    bhabhi-murder-crime-case meerut news meerut report tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.