Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !
    • ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख
    • रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल
    • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष में हुई कैबिनेट की बैठक
    • प्रशासनिक अधिकारियों ने किया शहर के प्रमुख बाजारों और मार्गों पर पैदल मार्च
    • मानक पूरे किये बिना रेस्टोरेंट खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी
    • मेरठ बार एसोसिएशन के सभागार में पूर्व अध्यक्ष और महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई
    • 37 साल की देश सेवा के बाद भी भारतीय नागरिक होने का देना पड़ रहा प्रमाण
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार
    देश

    यूपी को मिला 25 हजार 446 करोड़ का तोहफा, 6 लेन के दो एलिवेडेट कॉरिडोर बनाएगी सरकार

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 15, 2026No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ 15 जुलाई। केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ट्रैफिक जाम से राहत और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए दो बड़ी एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजनाओं को मंजूरी दी है. यह जानकरी केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दी है. इन दोनों परियोजनाओं की कुल लागत 25,446 करोड़ रुपये है.

    इनमें पहली परियोजना गंगा नदी के किनारे 46 किलोमीटर लंबे 6-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर की है, जिसकी लागत 14,448 करोड़ रुपये होगी. यह परियोजना वाराणसी और चंदौली जिलों में NH-19 को वाराणसी रिंग रोड से जोड़ेगी.

    इसके तहत 6-लेन एलिवेटेड मुख्य मार्ग के साथ एक प्रतिष्ठित केबल-स्टे ब्रिज, एक्स्ट्राडोज्ड फुट ओवर ब्रिज-कम-मेजर ब्रिज, लूप, रैंप, लिंक रोड और सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा. इसके पूरा होने पर NH-19 (प्रयागराज-वाराणसी), BHU-रामनगर मार्ग और NH-35 (वाराणसी-मिर्जापुर) पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम होगा.

    साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाटों, IIT-BHU, नमो घाट, काशी रेलवे स्टेशन, रामनगर किला और वाराणसी रिंग रोड तक निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी. इस कॉरिडोर के बनने के बाद प्रभावित क्षेत्र में औसत यात्रा समय लगभग 60 मिनट से घटकर 20 मिनट रह जाएगा.

    वरुणा नदी के किनारे 6/4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर
    वहीं दूसरी परियोजना वरुणा नदी के किनारे 43 किलोमीटर लंबे 6/4-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर की है, जिसकी लागत 10,998 करोड़ रुपये होगी. यह परियोजना NH-31 को वाराणसी रिंग रोड से जोड़ेगी और इसमें मुख्य कैरिजवे के साथ फ्लाईओवर, लूप, रैंप तथा सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा. वाराणसी में हर वर्ष लगभग 15 करोड़ पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं, ऐसे में यह परियोजना शहर के भीतर बढ़ते यातायात दबाव को कम करने में अहम भूमिका निभाएगी.

    इसके पूरा होने पर NH-31 से काशी रेलवे स्टेशन तक का सफर 40 मिनट से घटकर 20 मिनट रह जाएगा. 80-100 किमी प्रति घंटे की डिज़ाइन स्पीड वाला यह हाई-स्पीड कॉरिडोर वाराणसी एयरपोर्ट, वाराणसी रेलवे स्टेशन, वाराणसी कैंट, चौका घाट, सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, काशी रेलवे स्टेशन और नमो घाट को बेहतर कनेक्टिविटी देगा.

    cm Yogi Adityanath lucknow tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मेरठ के पुराना 5 सिविल लाइंस में रिहायशी हाउस नं 268 की भूमि पर कथित कमर्शियल साम्राज्य !

    August 26, 2026

    ‘बांके बिहारी मंदिर चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनाया सख्त रुख

    August 26, 2026

    रालोद की पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश पुंडीर कांग्रेस में शामिल

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.