Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नीट में तेजस मेरठ टॉपर, देशभर में 164वीं रैंक
    देश

    नीट में तेजस मेरठ टॉपर, देशभर में 164वीं रैंक

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 18, 2026No Comments9 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 18 जुलाई (प्र)। मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश को अनिवार्य राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) में मेरठ के मेधाावियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
    तेजस अग्रवाल ने 686 अंकों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर 164 वीं रैंक हासिल की है। तेजस मेरठ में पहले स्थान पर रहे हैं। पहले ही प्रयास में तेजस ने यह सफलता हासिल की है। अभिनव अग्रवाल राष्ट्रीय स्तर पर 725 वीं रैंक के साथ मेरठ में दूसरे पायदान पर रहे हैं। अभिनव ने 665 अंक प्राप्त किए हैं। देशभर में 650 और इससे अधिक अंक पाने वाले कुल 1492 मेधावियों में मेरठ के तेजस अग्रवाल एवं अभिनव अग्रवाल भी शामिल हैं। मेरठ से 30 से अधिक मेधावी डॉक्टर बनने की लाइन में हैं।

    दस से अधिक मेधावी हुए नीट में सफल
    आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने प्रेस कांफ्रेंस में दावा कि मेरठ में उनके दस से अधिक छात्रों ने नीट यूजी में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। तेजस अग्रवाल ने देशभर में 164 वीं जबकि मेरठ शहर को टॉप किया है।

    क्षेत्रीय निदेशक आकाश डीके मिश्रा ने कहा कि तेजस ने शहर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। यह सफलता तेजस की मेहनत, दृढ़ संकल्प, अभिभावक एवं शिक्षकों के सहयोग का परिणाम है। डीके मिश्रा ने कहा कि यूजी नीट में मेरठ से अक्षज कुमार ने 641 अंक पाकर 2179 वीं, कशिश राशिद ने 631 अंक पा 3333वीं, शांतनु मित्तल ने 631 अंकों से 3349वीं, आयुष शर्मा ने 628 अंकों के साथ 3687वीं, अनमोल गुप्ता ने 619 अंक लाकर 5209वीं और खुशी राठी ने 590 अंकों के साथ 13621वीं रैंक हासिल की है।

    मेडिकल रिसर्च में काम करेंगे तेजस, एम्स पसंद
    164 वीं रैंक पाने वाले तेजस अग्रवाल ने अशोका एकेडमी से इसी साल 95.4 फीसदी अंकों से इंटर किया है। सेंट मेरीज एकेडमी से दसवीं में तेजस ने 98.4 फीसदी अंक पाए थे।
    बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ तेजस ने आकाश से कोचिंग भी ली। तेजस के अनुसार उनका लक्ष्य एम्स और मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में प्रवेश का है। वह मेडिकल रिसर्च के क्षेत्र में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं। तेजस ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के दिया है। तेजस के पिता डॉ. विजय कृष्ण अग्रवाल सर्जन हैं जबकि मां डॉ. प्रीति अग्रवाल गाइनोकोलॉजिस्ट हैं। श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा में तेजस के माता-पिता का मंगल हॉस्पिटल है। तेजस का फैमिली बैकग्राउंड डॉक्टर का है। तेजस की बड़ी बहन यशिका अग्रवाल मणिपुर से एमबीबीएस द्वितीय वर्ष में हैं जबकि ताऊ डॉ. अरविंद कृष्ण अग्रवाल डर्माेटेलॉजिस्ट हैं। डॉ. विजय कृष्ण के अनुसार परिवार में पहले से ही डॉक्टर का माहौल है। पूरा सपोर्ट किया और उसे उसी ढंग से तैयारी कराई।

    परिवार में पहले डॉक्टर बनेंगे अभिनव अग्रवाल
    सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल के इंटीग्रेटेड स्टार कोर्स के विद्यार्थी अभिनव अग्रवाल ने 720 में से 665 अंक पाते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 725 वीं रैंक पाते हुए मेरठ में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। फिलहाल अभिनव काउंसिलिंग में ही कॉलेज की प्राथमिकता तय करेंगे। अभिनव ने इंटर बोर्ड और नीट दोनों की तैयारी साथ-साथ की। अभिनव के अनुसार तैयारी के दौरान कर्मवीर सिंघल और आर्यन सर का सहयोग रहा। अभिनव को चेस पसंद है। पिता नीरज अग्रवाल बिजनेसमैन हैं जबकि मां पूनम अग्रवाल गृहिणी हैं। अभिनव परिवार में पहले डॉक्टर बनेंगे।

    नीट में चमकी यतिका, किंजल, याशिका
    मेरठ पब्लिक स्कूल समूह के विद्यार्थियों ने भी नीट में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। एमपीएस मेन विंग की छात्रा यतिका शर्मा ने 588, किंजल शर्मा ने 558 अंक जबकि मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स की छात्रा याशिका सिंह ने 471 अंक पाकर नीट में सफलता पाई है। एमपीएस समूह के निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री, प्रबंध समिति सदस्य एवं विद्यालय समूह की समस्त प्रिंसीपल ने शुभकामनाएं दीं।

    meerut news meerut report meerut-topper-tejas-agarwal neet-ug-result 2026 tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.