लखनऊ, 29 जुलाई (ता)। गाजीपुर में लाइसेंस पर क्रय विक्रय किए गए रायफल की पत्रावली गायब कराने के आरोप में पुलिस ने गत दिवस सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ तीसरी बार प्राथमिकी दर्ज की गई। साथ ही तत्कालीन शस्त्र लिपिक गौरीशंकर लाल और सुग्रीव तिवारी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। लगातार हो रही कार्रवाई से सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है।
एसपी डॉ. ईरज राजा ने कहा कि मुख्तार अंसारी (वर्तमान में मृत) एवं परिजनों को निर्गत शस्त्रों की वर्तमान स्थिति, आईएस 191 गैंग के सदस्यों एवं सहयोगियों द्वारा लिए गए 51 शस्त्र लाइसेंसों पर क्रय विक्रय किए गए 145 विभिन्न शस्त्रों के भौतिक सत्यापन एवं जांच में तथ्य खुलकर सामने आ रहे हैं। जांच में तथ्य प्रकाश में आया कि अफजाल अंसारी के शस्त्र लाइसेंस संख्या 1188/पी 11 संबंधित शस्त्र लाइसेंस पत्रावली व क्रय विक्रय संबंधी पत्रावली संबंधित शस्त्र लिपिकों के साथ मिलीभगत करते हुए अभिलेखागार से गायब करा दिया गया है।
एसपी ने कहा कि जांच में पता चला कि दशकों पूर्व अरुणाचल प्रदेश राज्य के अलोंग जिले में एनपीबी राइफल संख्या पर लिए गए रायफल संख्या 44667 का क्रय विक्रय होना मिला। इसकी अपेक्षित पत्रावली व उक्त शस्त्र की वर्तमान स्थिति का पता नहीं होने से भौतिक सत्यापन नहीं हो पा रहा है। एसपी ने कहा कि शस्त्र लाइसेंसी अफजाल अंसारी, तत्कालीन शस्त्र लिपिक गौरीशंकर लाल और शस्त्र लिपिक सुग्रीव तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई चल रही है।
शस्त्र लाइसेंस पर विभिन्न प्रांतों से क्रय-विक्रय की गई हथियारों से संबंधित पत्रावलियों के गायब होने के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई करने में जुटी हुई है। बीते 22 जुलाई को पहली प्राथमिकी सपा सांसद अफजाल अंसारी सहित तीन के खिलाफ दर्ज हुई थी। ठीक, दूसरे दिन 23 जुलाई को मुख्तार की पत्नी आफ्शा अंसारी सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज हुई। इसके बाद 24 जुलाई को मुख्तार गैंग के सक्रिय सदस्य मोहम्म शाहिद सहित तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। बीते 27 जुलाई को सपा सांसद अफजाल अंसारी सहित दो पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। पुनरू मंगलवार को पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस पर क्रय विक्रय की गायब पत्रावली के संबंध में पांचवीं कार्रवाई की है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

