आगरा, 29 जुलाई (ता)। शहर में एक ऐसा भी इंटर कॉलेज है, जहां कभी 800 बच्चे हुआ करते थे मगर अब सिमट कर 11 हो गए हैं। यह केवल उपस्थिति नहीं बल्कि कागजों में भी इतने ही नामांकन हैं। केवल यही नहीं, इन्हें पढ़ाने के लिए भारी-भरकम फौज में कुल 11 शिक्षक हैं यानी एक विद्यार्थी पर एक बात सुनने में भले अजीब लगे लेकिन है हकीकत, हम बात कर रहे हैं जाट हाउस राजामंडी स्थित महाराजा सूरजमल इंटर कॉलेज की।
गत दिवस पड़ताल में इन 11 नामांकित बच्चों में से भी एक भी स्कूल में नहीं दिखा। स्कूल खुला था, 11 शिक्षक मौजूद थे लेकिन कक्षाएं खाली थीं। गर्मी से परेशान शिक्षक पंखा झल रहे थे। पड़ताल में ही पता चला कि विद्यालय में करीब 15 साल से बिजली की व्यवस्था ही नहीं है और बच्चों के पीने के पानी तक का इंतजाम नहीं है। यह स्थिति सिर्फ स्कूल की बदहाली नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की अनदेखी की तस्वीर दिखाती है। रिकॉर्ड के अनुसार कक्षा एक से पांच तक एक भी विद्यार्थी का प्रवेश नहीं है। छठवीं में एक सातवीं और आठवीं में कोई विद्यार्थी नहीं है। नौवीं में तीन और दसवीं में सात का नामांकन है। कुल 11 विद्यार्थी दर्ज हैं। साथ ही 11 शिक्षक तैनात हैं। सोमवार को स्कूल में एक भी विद्यार्थी नहीं पहुंचा। गर्मी में बिना बिजली व पानी के पढ़ाई का माहौल भी बनाए रखना बड़ी चुनौती है।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा

