मेरठ, 29 जुलाई (प्र)। दसवीं के बाद आईटीआई में प्रवेश लेने वाले मेरठ के छात्र अब गाड़ियों के पुर्जों की वर्चुअल डिजाइनिंग सीख सकेंगे। मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल और ऑटोमेशन भी छात्रों को पढ़ने को मिलेगा। इन दोनों ट्रेड में इसी सत्र से प्रवेश होंगे। प्रवेश के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। राज्य स्तर से जारी होने वाली मेरिट से ही इन दोनों ट्रेड में प्रवेश मिल पाएगा। आईटीआई साकेत में शुरू हो रही इन दोनों ट्रेड से छात्रों को नए क्षेत्र में प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।
छात्रों को प्रशिक्षण लिए टाटा टेक्नोलॉजी ने अपनी मशीनें स्थापित की हैं। इन मशीनों पर ही प्रवेशित विद्यार्थियों को प्रशिक्षण मिलेगा। वर्चुअल एनालिसिस एंड डिजाइनिंग ट्रेड में छात्रों को कंप्यूटर एडेड डिजाइन (कैड) सॉफ्टवेयर के जरिए गाड़ियों के पुर्जों से सहित किसी भी प्रोडेक्ट का वर्चुअल आकार तैयार करना सिखाया जाएगा। इसमें कंप्यूटर एडेड इंजीनियरिंग (सीएई) अथवा फिनिट एलिमेंट मैथ्ड (एफईएम) टूल के उपयोग से छात्र यह भी देख सकेंगे कि वास्तविक दुनिया में डिजाइन की जा रही वस्तु दबाव, गर्मी या भार को कैसे सह सकती है। छात्र कमियों का पता लगाकर कंप्यूटर के जरिए ही डिजाइन में बदलाव कर सकेंगे। वहीं, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन ट्रेड पूरी तरह से तकनीकी ट्रेड होगी। इसमें पीएलसी सेंसर और रोबोटिक्स का उपयोग करके कारखानों की मशीन एवं उत्पादन प्रक्रिया को स्वचालित बनाना और उसे नियंत्रित करना सिखाया जाएगा।
Trending
- मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
- बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
- कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
- पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
- छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
- प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
- दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
- रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
