Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आईटीआई में प्रवेश लेने वाले छात्र अब गाड़ियों के पुर्जों की वर्चुअल डिजाइनिंग सीख सकेंगे
    • हिंदू दोस्त के साथ मुस्लिम युवक ने उठाई 251 लीटर गंगा जल की कांवड
    • शस्त्र लाइसेंस घोटाले में सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ तीसरी बार प्राथमिकी दर्ज
    • मेरठ में पांच लाख मतदाता घटने से 108 बूथ भी हुए कम
    • मांगें पूरी नहीं होने पर 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी
    • पेटीएम पेमेंट्स बैंक को बंद करने का दिया आदेश
    • अजग-गजब : एक इंटर कॉलेज में 11 बच्चों के लिए 11 शिक्षक
    • बालिग अपनी मर्जी से शादी करता है तो अपराध नहीं
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»न्यूज़»मांगें पूरी नहीं होने पर 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी
    न्यूज़

    मांगें पूरी नहीं होने पर 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी

    adminBy adminJuly 29, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 29 जुलाई (प्र)। भारतीय डाक कर्मचारी संघ द्वारा महासंघ एवं भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत गत दिवस प्रवर अधीक्षक डाकघर, मेरठ मंडल कार्यालय के मुख्य द्वार पर डाक कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए सरकार एवं डाक विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में डाक एवं ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने कहा कि लगातार बढ़ते कार्यभार और लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली के कारण कर्मचारियों का शोषण हो रहा है, जिसे तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाना चाहिए। मंडलीय सचिव अपूर्व चौधरी ने कहा कि टारगेट के नाम पर डाक एवं जीडीएस कर्मचारियों का शोषण बंद किया जाए। विभाग में भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाई जाए, आरएमएस सेवा को पूर्ववत संचालित रखा जाए तथा पूर्व सैनिक कर्मचारियों की वेतन संबंधी विसंगतियों का शीघ्र समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों का भी जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि डाक विभाग को कर्मचारियों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ विचार करते हुए शीघ्र समाधान निकालना चाहिए। यदि 5 अगस्त तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भारतीय मजदूर संघ के निर्देशानुसार विभागीय स्तर पर तालाबंदी और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 5 अगस्त तक उनकी न्यायोचित मांगों का समाधान नहीं हुआ तो महासंघ के निदेर्शानुसार एकदिवसीय हड़ताल की जाएगी। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने पर विचार किया जाएगा। प्रदर्शन में मंडलीय सचिव अपूर्व चौधरी, अंशुल सांगवान, रोहित शर्मा, हेमंत, विकास, विक्रांत, संदीप राणा, अभिषेक, मुकेश, मनोज, अनुज, विपिन, सुखदेव, नितिन, हिमांशु, सचिन सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में मंडलीय सचिव अपूर्व चौधरी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के जिला महामंत्री विनय शर्मा के विशेष मार्गदर्शन में आंदोलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    Meerut tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh Warning of an indefinite strike starting August 18 if demands are not met.
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin

    Related Posts

    आईटीआई में प्रवेश लेने वाले छात्र अब गाड़ियों के पुर्जों की वर्चुअल डिजाइनिंग सीख सकेंगे

    July 29, 2026

    हिंदू दोस्त के साथ मुस्लिम युवक ने उठाई 251 लीटर गंगा जल की कांवड

    July 29, 2026

    शस्त्र लाइसेंस घोटाले में सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ तीसरी बार प्राथमिकी दर्ज

    July 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.