Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»चुनाव»मेरठ में पांच लाख मतदाता घटने से 108 बूथ भी हुए कम
    चुनाव

    मेरठ में पांच लाख मतदाता घटने से 108 बूथ भी हुए कम

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 29, 2026No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ, 29 जुलाई (प्र)। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मेरठ का चुनावी नक्शा बदलता नजर आ रहा है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में करीब पांच लाख की कमी दर्ज हुई है। इसका सीधा असर मतदान व्यवस्था पर भी पड़ा है। अब जिले 108 मतदान बूथ कम कर दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी सात विधानसभा क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन कर नए बूथों का प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेज दिया है। अंतिम मंजूरी भारत निर्वाचन आयोग देगा।
    एसआईआर अभियान के दौरान मेरठ में मतदाताओं की संख्या 26.99 लाख से घटकर 21.93 लाख रह गई। निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानक के अनुसार, एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाता होने चाहिए। इसी आधार पर जिले के सभी मतदान केंद्रों और बूथों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मौके पर जाकर सत्यापन किया और नए सिरे से बूथों का निर्धारण किया। इस प्रक्रिया के जरिए जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1169 से घटकर 1167 रह गई, जबकि मतदान बूथ 2981 से घटकर 2873 हो गए। बूथों में सबसे अधिक कमी मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र में हुई, जहां 39 बूथ कम किए गए। मेरठ दक्षिण में 21 और मेरठ शहर में 20 बूथ घटाए गए। सिवालखास, सरधना, हस्तिनापुर और किठौर विधानसभा क्षेत्रों में भी बूथों की संख्या कम हुई है। प्रशासन ने 4 जुलाई को बूथों की प्रारूप सूची जारी कर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आपत्तियां और सुझाव भी लिए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय भेज दी गई है। अब भारत निर्वाचन आयोग इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लेकर नई बूथ सूची जारी करेगा।

    Meerut Political tazza khabar tazza khabar in hindi Uttar Pradesh With a drop of five lakh voters in Meerut
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.