बरेली, 22 जुलाई (ता)। सेना ने अग्निवीर की यूनिट हेडक्वाटर्स कोटा (यूएचक्यू) भर्ती रैली का एलान कर दिया है। जाट रेजीमेंट सेंटर में छह से 13 अगस्त तक चलने वाली यूएचक्यू भर्ती रैली में सामान्य ड्यूटी, ट्रेड्समैन, खिलाड़ी (जिन अभ्यर्थियों ने जाट रेजीमेंट सेंटर में स्पोर्ट्स ट्रायल में भाग लिया था) व लिपिक श्रेणियों के लिए युवा भाग ले सकेंगे। सेना के अनुसार यह कोटा भर्ती रैली युद्ध वीरों के पुत्रों, जाट रेजीमेंट के भूतपूर्व एवं सेवारत सैनिकों, युद्ध के दौरान बलिदान व घायल सैनिकों के पुत्र और सगे भाइयों के लिए आयोजित होगी। इसमें अन्य रेजीमेंट के भूतपूर्व एवं…
Author: websitemarketing2019@gmail.com
मेरठ, 22 जुलाई (प्र)। भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आह्वान पर गत दिवस राष्ट्रव्यापी आंदोलन के प्रथम चरण के अंतर्गत मेरठ मंडल के विभिन्न डाकघरों में सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। इसी परिप्रेक्ष्य में मेडिकल, कचहरी, मेरठ कैंट आदि डाकघरों समेत सभी के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया। मंडलीय सचिव अपूर्व चौधरी ने बताया कि यह शांतिपूर्ण आंदोलन लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली के नाम पर कर्मचारियों के शोषण को समाप्त किया जाए। आरएमएस सेवा को पहले की तरह संचालित किया जाए। रिक्त पदों पर जल्दी भर्ती की जाए। वेतन विसंगतियों का निराकरण किया जाए। कर्मचारियों के हितों की रक्षा सुनिश्चित…
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगने पर अड़े कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं द्वारा लगभग एक माह के धरने के बाद बीते दिवस संसद की ओर किए गए कूच और उसमें जुटे एक लाख समर्थकों पर हुए लाठीचार्ज और इनके द्वारा किए गए पथरावके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। पेपर लीक राजनीति काहिस्सा नहीं है। दोषी बचेंगे नहीं के बावजूद बीते दिवस खबरों के अनुसार सीजेपी के कार्यकर्ता पुन जंतर पर लौट आए और प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद व लोकसभा…
बेंगलूरु, 22 जुलाई (ता)। कुंबलगोडु पुलिस ने किराए के एक अपार्टमेंट में मशीनें लगाकर 500 रुपए के जाली नोट छापने और उन्हें बाजार में चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 500 रुपए के 338 जाली नोट, एक फोटोकॉपी मशीन, एक लैपटॉप, एक कार, मोबाइल फोन और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3.29 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि जाली नोटों का कितना हिस्सा बाजार में खपाया जा चुका है।पुलिस के अनुसार,…
नई दिल्ली, 22 जुलाई (ता)। देश में एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल प्रोग्राम को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। पब्लिक सेक्टर की तेल कंपनियों ने अब तक एथेनॉल खरीद पर 1.72 लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं। इस कार्यक्रम के तहत घरेलू स्तर पर गन्ने और अनाज आधारित कच्चे माल से तैयार एथेनॉल की खरीद की जा रही है। इससे ईंधन आयात पर निर्भरता कम करने और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद मिल रही है। फिलहाल देशभर में 501 एथेनॉल उत्पादन इकाइयां इस योजना से जुड़ चुकी हैं। यह जानकारी सरकार ने राज्यसभा में दी।पेट्रोलियम और…
मुंबई, 22 जुलाई (ता)। अमिताभ बच्चन के लेटेस्ट पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने सर्जरी और आईसीयू में भर्ती रहने के बारे में पोस्ट लिखा है और साथ ही बताया है कि डिस्चार्ज होने के बाद घर वापसी में कितनी चुनौतियां होती हैं। फैंस अमिताभ का हाल पूछ रहे हैं। जानना चाह रहे हैं कि वो ठीक हैं? सर्जरी उनकी हुई है या किसी और की?एक तरफ ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ की तैयारियां जोरों पर हैं, जो 10 अगस्त से शुरू हो रहा है, और दूसरी ओर होस्ट अमिताभ बच्चन की सर्जरी हुई है। हालांकि, अमिताभ…
19 की उम्र में दो बेटी के बाद हुआ तलाक, दूसरे पति ने बढ़ाया हौंसलानई दिल्ली, 22 जुलाई (ता)। बचपन में ही पोलियोग्रस्त हो गई शर्मिला धनकड़ को कम उम्र में शादी का दंश झेलना पड़ा। ससुराल में मिली प्रताड़ना से जीवन ऐसा नर्क हुआ कि महज 19 साल की उम्र में दो बेटियों की मां बनी शर्मिला मायके लौट आई। 6 साल बाद दूसरी शादी से जिंदगी बदलनी शुरू हुई। मिस्त्री पति अजीत सिंह ने 34 की उम्र में शर्मिला को पैरा एथलेटिक्स शुरू कराई। जल्द एफ-57 शॉटपुट में शर्मिला ने भारतीय टीम में जगह बना ली। अब 40…
बिजनौर, 22 जुलाई (ता)। विवेक विश्वविद्यालय बिजनौर में वीसीआई दिल्ली से अनुमोदित बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम प्रारंभ होने से उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए एक नई राह खुली है। अब वे अपने ही प्रदेश में आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी संकाय एवं उत्कृष्ट क्लीनिकल प्रशिक्षण के साथ इस प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम का अध्ययन कर सकते हैं। पशुपालन, डेयरी उद्योग, पालतू पशुओं की चिकित्सा तथा पशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए विवेक विश्वविद्यालय ने पशु चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहचान स्थापित की है। साथ ही वेटरिनरी डिप्लोमा इन वेटरिनरी फार्मेसी एवं लाइव स्टॉक एक्सटेंशन पाठ्यक्रम…
मेरठ 22 जुलाई (प्र)। सील की गई 44 संपत्तियों के मालिकों को अवैध निर्माण हटाने के लिए आवास एवं विकास परिषद एक दो दिन में नोटिस जारी करेगी। नोटिस जारी होने के बाद मानचित्र से इतर हुआ निर्माण 15 दिन में नहीं तोड़ा तो परिषद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी ध्वस्तीकरण का खर्च भी भूखंड स्वामियों से वसूला जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के 14 जुलाई के आदेश के बाद परिषद कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। 44 संपत्तियों का सर्वे पूरा हो गया है। 16 संपत्तियों में एक से अधिक लोगों का स्वामित्व है। इसमें 130 दुकानदार हैं। नोटिस देने के बाद…
मेरठ 22 जुलाई (प्र)। वर्षों से पुराने भवनों में संचालित हो रहे कलक्ट्रेट कार्यालय अब नए पते की ओर बढ़ रहे हैं। करीब एक साल से अधिक समय से बन रही नई कलक्ट्रेट बिल्डिंग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। यदि निर्माण कार्य तय समय पर पूरा हुआ तो जनवरी 2027 से जिले के अधिकांश प्रशासनिक कार्यालय नए भवन से संचालित होने लगेंगे। चुनाव प्रक्रिया से पहले ही नए फोन को तैयार करने का लक्ष्य है। इसलिए प्रशासनिक स्तर पर इसकी तेजी से तैयारी भी शुरू हो गई है। नई कलक्ट्रेट बिल्डिंग का निर्माण तेजी से अंतिम दौर में है।…
