Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
    • फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
    • BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
    • राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
    • उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
    • शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
    • यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
    • जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»नोएडा: ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन की 700 करोड़ की संपत्ति कुर्क
    देश

    नोएडा: ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन की 700 करोड़ की संपत्ति कुर्क

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 21, 2026No Comments14 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्रेटर नोएडा 21 जुलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल संपत्तियों को कुर्क कर दिया है। इन संपत्तियों की खरीदी कीमत लगभग 240.03 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इनका वर्तमान बाजार मूल्य 700 करोड़ से अधिक आंका गया है।

    ईडी के मुताबिक, ये मामले भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (BIIPL), ग्रैंड वेनेजिया कमर्शियल टावर्स प्राइवेट लिमिटेड (GVCTPL), सतिंदर सिंह भसीन और अन्य लोगों से जुड़े हैं। कुर्क की गई संपत्तियों में गोवा में स्थित पांच प्रॉपर्टीज भी शामिल हैं जिनकी कुल कीमत करीब 37 करोड़ है। साथ ही ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनेजिया मॉल में स्थित 384 कमर्शियल यूनिट/दुकानों को भी कुर्क किया गया है, जिनकी कीमत लगभग 203 करोड़ बताई गई है।

    ईडी ने यह जांच यूपी और दिल्‍ली में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की। इसमें कहा गया कि सतिंदर सिंह भसीन ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में ग्रैंड वेनेजिया कमर्शियल कॉम्‍पलेक्‍स नामक रियल एस्‍टेट परियोजना शुरू की थी। इसमें भसीन ने निवेशकों को कब्‍जा देने का झूठा आश्‍वासन देकर बड़ा निवेश कराया। इसके बाद निवेशकों को न कब्‍जा दिया और न ही उनका पैसा लौटाया। इन पैसों से गोवा समेत कई जगहों पर संपत्ति खरीदी गई।

    इससे पहले ईडी ने अप्रैल 2025 में छापेमारी के दौरान भसीन और सहयोगियों के आवासीय और व्‍यावसायिक परिसरों पर छापेमारी की थी। इस दौरान प्रॉपर्टी से जुड़े कई दस्‍तावेज, डिजिटल उपकरण और 36 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे।

    ईडी ने जांच में पाया कि सतिंदर भसीन ने कई शेल कंपनियां बना रखी थीं। इनके माध्‍यम से वह निवेशकों को ठगने का धंधा कर रहा था। उसने कई कंपनियों की मदद से अपने धन स्‍त्रोत को छिपाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। गोवा की कुर्क संप‍त्तियां भसीन की दो अन्‍य कंपनियों के नाम पर है।

    ED grand-venice-mall-owner noida tazza khabar tazza khabar in hindi uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल

    August 11, 2026

    फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें

    August 11, 2026

    BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR

    August 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.