बिजनौर, 22 जुलाई (ता)। विवेक विश्वविद्यालय बिजनौर में वीसीआई दिल्ली से अनुमोदित बीवीएससी एंड एएच पाठ्यक्रम प्रारंभ होने से उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए एक नई राह खुली है। अब वे अपने ही प्रदेश में आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी संकाय एवं उत्कृष्ट क्लीनिकल प्रशिक्षण के साथ इस प्रतिष्ठित पाठ्यक्रम का अध्ययन कर सकते हैं। पशुपालन, डेयरी उद्योग, पालतू पशुओं की चिकित्सा तथा पशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए विवेक विश्वविद्यालय ने पशु चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहचान स्थापित की है। साथ ही वेटरिनरी डिप्लोमा इन वेटरिनरी फार्मेसी एवं लाइव स्टॉक एक्सटेंशन पाठ्यक्रम भी संचालित किये जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार बीवीएससी एक5 वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम है, जिसमें 4 वर्ष का शैक्षणिक अध्ययन तथा 1 वर्ष की अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप शामिल है। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि विवेक विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे कुशल, संवेदनशील एवं नैतिक पशु चिकित्सा विशेषज्ञ तैयार करना है जो पशु स्वास्थ्य, किसान कल्याण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दें। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रकोष्ठ से संपर्क कर सकते हैं तथा पात्रता, प्रवेश प्रक्रिया एवं पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Trending
- बारिश से भरभरा कर गिरी मकान की छत, मलबे में दबकर वृद्धा की मौत, दो घायल
- फार्मा कंपनियों पर केस, जब्त की कोडीन सीरप की 5,050 बोतलें
- BEYOND THE BARRICADES: THE ‘MANTAR’ OF HARMONY AT JANTAR MANTAR
- राज्य सरकार पूरे प्रदेश में अपराएगी गोमूत्र डेरी का माडल
- उड़ान योजना को गति देने को 100 नए एयरपोर्ट बनेंगे
- शंकर शर्मा ने पर्वतारोहण के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की
- यूपी के ‘दो लड़कों’ को आकाश आनंद ने बताया अंकल
- जीएसटी ऑफिसर्स सर्विस एसोसिएशन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का समय मांगेगा
