Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन
    • बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स
    • कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे
    • पत्रकारों के साथ जो जनप्रतिनिधि करते थे अब युवाओं के साथ कर रहे हैं
    • छोटा हसनपुर से सिसौली तक भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
    • प्रो. उषा सिंह मेजर पद पर हुईं पदोन्नत
    • दीपके का ऐलान, जंतर-मंतर पार्ट 2 जल्द
    • रक्षाबंधन पर परिवहन निगम छह दिन अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा
    Facebook Instagram X (Twitter) YouTube
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Demo
    • न्यूज़
    • लेटेस्ट
    • देश
    • मौसम
    • स्पोर्ट्स
    • सेहत
    • टेक्नोलॉजी
    • एंटरटेनमेंट
    • ऑटो
    • चुनाव
    tazzakhabar.comtazzakhabar.com
    Home»देश»44 संपत्तियों के मालिकों को जल्द जारी होंगे नोटिस, ध्वस्तीकरण को मिलेंगे 15 दिन
    देश

    44 संपत्तियों के मालिकों को जल्द जारी होंगे नोटिस, ध्वस्तीकरण को मिलेंगे 15 दिन

    websitemarketing2019@gmail.comBy websitemarketing2019@gmail.comJuly 22, 2026No Comments37 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ 22 जुलाई (प्र)। सील की गई 44 संपत्तियों के मालिकों को अवैध निर्माण हटाने के लिए आवास एवं विकास परिषद एक दो दिन में नोटिस जारी करेगी। नोटिस जारी होने के बाद मानचित्र से इतर हुआ निर्माण 15 दिन में नहीं तोड़ा तो परिषद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगी ध्वस्तीकरण का खर्च भी भूखंड स्वामियों से वसूला जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के 14 जुलाई के आदेश के बाद परिषद कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

    44 संपत्तियों का सर्वे पूरा हो गया है। 16 संपत्तियों में एक से अधिक लोगों का स्वामित्व है। इसमें 130 दुकानदार हैं। नोटिस देने के बाद संपत्ति मालिकों को सील खोलने के लिए परिषद को प्रार्थना पत्र भी देना होगा। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि नोटिस विधिक परीक्षण के लिए मुख्यालय भेजा है। एक दो दिन में नोटिस जारी किए जाएंगे।

    स्वामित्व के प्रमाण दें दुकानदार
    परिषद ने उन दुकानदारों से स्वामित्व के अभिलेख मांगे हैं, जिनकी दुकानें हैं। सर्वे में सामने आया है कि एक-एक संपत्ति पर पांच से 13 लोगों की दुकानें हैं। ऐसे में उन सभी से रजिस्ट्री की फोटो कापी आदि मांगी गई हैं। यह कवायद इसलिए की जा रही है कि संपत्ति ध्वस्त होने के बाद अगर ऐसे दुकानदारों के पुनर्वास की बात होती है। तो कोई विवाद न हो। बड़ी संख्या में दुकानें सामने के भाग में बनी है जो सेटबैक के दायरे में हैं। इससे लोगों की पूरी या दुकान का बड़ा भाग टूट जाएगा।

    पुनर्वास पैकेजों के विकल्पों पर नहीं बन पा रही एकराय
    आवास विकास अधिकारी शास्त्रीनगर सेक्टर दो और गोल मंदिर रोड पर धरनारत महिलाओं व व्यापारियों से संपर्क कर उनसे पुनर्वास पैकेजों पर राय देने को कह रहे हैं, लेकिन लोग अभी उहापोह की स्थिति में हैं। गुरुवार को इस संबंध में बैठक होनी है। अधिकारी उनसे स्थिति स्पष्ट करने को कह रहे हैं, ताकि मांगपत्र शासन को भेजा जा सके। कुछ लोग दुकान और फ्लैट को लेकर उत्साहित हैं लेकिन इसके बदले उन्हें अपना मकान विल्डर को देना होगा । विल्डर भी तीन साल में दुकान और फ्लैट बनाकर देगा। तव तक परिवार कहां रहेगा और जीवकोपार्जन कैसे होगा, यह भी बड़ा प्रश्न है। अगर दूसरी जगह दुकान लेते हैं तो उसमें भी डेढ साल का समय लगेगा। इसके साथ सेटबैक छोड़ने के लिए मकान को तोड़ना होगा। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ईडक्यूएस और एलआइजी श्रेणी के मकान मालिकों के साथ बैठक करके उनकी राय के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    meerut news meerut report Shastrinagar setback case tazza khabar uttar-pradesh news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    websitemarketing2019@gmail.com
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री जी अभी हजारो हेक्टेयर भूमि और कब्जा मुक्त हो सकती है अफसर शिकायतों का कर रहे हैं फर्जी निस्तारण ढूंढने से भी खेती व कृषि की जमीन

    August 13, 2026

    बाईपास पर एक नामी कंपनी के स्टोर की चर्चा, रेडिसन ब्लू संगरीला द ललिता अशोका जैसे होटलों और नामचीन कंपनियों के सेल्स

    August 13, 2026

    कच्ची कॉलोनियां काटकर और अवैध निर्माण करने तथा सरकारी जमीन घेरकर बेचने वालों के खिलाफ देशभर में चलेगा बुल्डोजर सुविधा शुल्क लेने वाले भी बचा नहीं पाएंगे

    August 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Tazza khabar. All Rights Reserved.
    • Our Staff
    • Advertise

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.