Author: websitemarketing2019@gmail.com

मुजफ्फरनगर, 23 जुलाई (ता)। भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय कार्यालय पर आयोजित आपातकालीन बैठक में संगठन ने 28 जुलाई को उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय के घेराव (कूच) का ऐलान किया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आंदोलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि 28 जुलाई को ट्रैक्टरों और वाहनों का बड़ा काफिला देहरादून के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन मृतका इकरा को न्याय दिलाने के लिए यह आंदोलन करेगा।बैठक में चौधरी संजीव तोमर ने 20 जुलाई को दिल्ली में बच्चों,…

Read More

नई दिल्ली, 23 जुलाई (ता)। केंद्र सरकार ने पिछले दो वर्षों में अश्लील कंटेंट दिखाने और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी) एक्ट सहित अन्य कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करने के आरोप में 50 ओटीटी प्लेटफॉर्म की भारत में सार्वजनिक पहुंच (पब्लिक एक्सेस) बंद कर दी है। यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गत दिवस लोकसभा में दी। लोकसभा में लिखित जवाब में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि यह कार्रवाई उन इंटरमीडियरी और ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ की गई, जिन्होंने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 की धारा 67 और 67ए, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 294 तथा इंडीसेंट…

Read More

बलिया 23 जुलाई। बलिया में करंट लगने से बाप-बेटे की मौत हो गई। बेटा दरोगा की परीक्षा पास कर चुका था। मेडिकल होना बचा था। गुरुवार सुबह 6 बजे पिता-पुत्र अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। तभी ऊपर गुजरा 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। बेटा करंट की चपेट में आ गया। बेटे को तड़पता देखकर पिता बचाने दौड़े। पास पहुंचकर जैसे ही उसे बचाने की कोशिश की, वो भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के खेतों में मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस…

Read More

रायपुर, 23 जुलाई (ता)। चार वर्षों की सेवा के पश्चात सशस्त्र बलों से सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को प्रदेश के सरकारी पदों पर होने वाली भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। अग्निवीरों को वनरक्षक, जेल प्रहरी व पुलिस विभाग में आरक्षकों की सीधी भर्ती में आरक्षण दिया जाएगा। गत दिवस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।इसके लिए छत्तीसगढ़ अग्निवीर सैनिक आरक्षण नियम-2026 बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 26 जुलाई 2024 को विधानसभा में अग्निवीरों के लिए आरक्षण की घोषणा की…

Read More

मेरठ, 23 जुलाई (प्र)। नगर निगम द्वारा शहर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत गत दिवस सड़कों पर कचरा फेंकने, निर्माण सामग्री फैलाने और नालियों में गोबर बहाकर गंदगी फैला रहे 10 लोगों पर 16,500 रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की और हिदायत दी गई कि दोबारा ऐसा कार्य करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।सफाई निरीक्षक बिट्टू सिंह ने गली संख्या सात श्याम नगर में नाले में गोबर बहाने पर डेरी संचालक राशिद पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया। सूरजकुंड वाहन डिपो प्रभारी व सफाई निरीक्षक नीरज सिंह ने औरंगाबाद डिग्गी में…

Read More

अयोध्या, 23 जुलाई (ता)। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर की धार्मिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए पूजा-अर्चना और धार्मिक गतिविधियों की पूरी निगरानी अब अयोध्या के संत समाज को सौंप दी है। ट्रस्ट ने धार्मिक समिति का पुनर्गठन करते हुए स्पष्ट किया है कि अब राम मंदिर की सभी धार्मिक गतिविधियां वैदिक रामानंदी परंपरा के अनुरूप संचालित होंगी और इस संबंध में समिति का निर्णय सर्वाेपरि माना जाएगा।समिति के अध्यक्ष ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि होंगे, जबकि इसमें अयोध्या के पांच प्रमुख संत राम मंदिर के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास (निर्माेही अखाड़ा), महंत कमलनयन…

Read More

मेरठ, 23 जुलाई (प्र)। सदर बाजार में व्यापारी भाइयों की दुकान पर बाइक लेकर युवक पहुंचा और बदन सिंहबद्दो का नाम लेकर एककरोड़ की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी दी गई। जिसके बाद आसपास के व्यापारी जमा हो गए और आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। पिटाई कर उसको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी है। बताया गया है कि आरोपी नशे में है और किठौर का रहने वाला है। सिविल लाइन के विकास विहार न्यू मोहनपुरी निवासी नितेश अग्रवाल पुत्र सतीश अग्रवाल की बेगमपुल पर ग्रीन होटल के पास…

Read More

लखनऊ 23 जुलाई। उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने और हरित परिवहन व्यवस्था विकसित करने के उद्देश्य से 238 सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। यह योजना केंद्र सरकार की पीएम ई-ड्राइव स्कीम तथा उत्तर प्रदेश ईवी मैन्युफैक्चरिंग एवं मोबिलिटी पॉलिसी-2022 के तहत लागू की जा रही है। प्रस्ताव के अनुसार पहले चरण में 238 सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन विकसित किए जाएंगे, जिन पर कुल 714 चार्जर लगाए जाएंगे। इन स्टेशनों के संचालन एवं रखरखाव के लिए 10 वर्ष का अनुबंध किया जाएगा। सरकारी भूमि पर स्थापित होने वाले चार्जिंग स्टेशनों का उपयोग केवल ईवी चार्जिंग के…

Read More

मुजफ्फरनगर 23 जुलाई। सिविल लाइन थाने की हिंदू बस्ती मोहल्ला जनकपुरी में हिंदू समाज के दो मकानों को मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा खरीदने पर रोष जताया गया हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार व कार्यकर्ताओं ने मोहल्ले में पहुंच कर क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर पंचायत की। दोनों मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए थे। पुलिस के साथ नायब तहसीलदार सदर हरेंद्र सिंह ने दोनों मकानों को खाली करा दिया उन पर सील लगा दी। जनकपुरी गली नंबर तीन में हिंदू समाज के दो मकानों को लगभग दो माह पहले बेचा गया था उस समय किसी भी…

Read More

मेरठ, 23 जुलाई (प्र)। साइबर ठगों ने कंपनी का व्हाट्सएप हैक कर गंगोत्री पेपर मिल्स प्रा. लि. को 1.80 करोड़ रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने कंपनी के एक शेयर धारक के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर अकाउंटेंट को भुगतान के निर्देश भेजे। संदेशों को असली मानकर दो दिन में चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर दिए गए। एसएसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कंपनी के निदेशक प्रज्ज्वल अग्रवाल ने पुलिस को कहा कि कंपनी का बैंक खाता पीएनबी की न्यू मंडी (मुजफ्फरनगर) शाखा में संचालित है। आरोप है…

Read More